{"_id":"656110989b58a80a24001460","slug":"the-family-went-to-buy-rice-there-was-theft-in-the-house-karnal-news-c-18-knl1008-269998-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भात भरने गया परिवार, घर में हो गई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भात भरने गया परिवार, घर में हो गई चोरी
Sat, 25 Nov 2023 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 25 Nov 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कैथल रोड स्थित कॉलोनी में परिवार भांजी का भात भरने के लिए गया था और बंद मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारी में रखे 12 तोले सोने-चांदी के जेवरात और 1.80 लाख रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैथल रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ भांजी का भात भरने के लिए बीजना गांव गए थे। बंद मकान का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। अलमारी में रखे करीब 1.80 लाख 12 तोले सोना और 1.80 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने बाथरूम में लगी टोटी भी नहीं छोड़ी।
परिवार जब घर पर लौटा तो मामले की जानकारी हुई। चोरी की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी खंगाले। चोरों के बारे में पुलिस को कोई सुराग तक नहीं मिल सका। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।