फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The family had gone to get medicine, 70 thousand cash and jewelery crossed from home

दवा लेने गया था परिवार, घर से 70 हजार नकदी और जेवरात पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The family had gone to get medicine, 70 thousand cash and jewelery crossed from home
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। विजय नगर में दिनदहाड़े कार सवार तीन चोर एक घर से करीब 70 हजार रुपये व सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गए। चोरों ने आठ मिनट में इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान परिवार कुरुक्षेत्र शुगर की दवा लेने गया हुआ था। सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो चुकी है। रामनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में

विजय नगर निवासी बगेल सिंह ने बताया कि उसके दो लड़के हैं। एक फरवरी की सुबह वह अपने परिवार के साथ पोती रमनीत की शुगर की दवाई लेने के लिए कुरुक्षेत्र गया था। जब वह घर वापस आया तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूट था। जब अंदर गया तो कमरे और स्टोर में सामान बिखरा था। अलमारी का भी ताला टूटा था। चोर अलमारी में रखे 60 हजार रुपये, 10 हजार रुपये गुल्लक के और एक सोने का सेट, दो जोड़ी टॉप्स, सात सोने की अंगूठी, एक सोने का कड़ा, चार सोने की चूड़ी, एक जोड़ी सोने की बाली, तीन जोड़ी चांदी के पायल, तीन चांदी के कड़े आदि ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed