फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The family had gone to a wedding, thieves took away jewelery and cash.

Karnal News: शादी में गया था परिवार, गहने-नकदी ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The family had gone to a wedding, thieves took away jewelery and cash.
करनाल। सुभाष गेट पर सीताराम मंदिर के समीप चोर एक घर से 17 तोले सोने के गहने और 1.80 लाख रुपये चोरी कर ले गए। सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में प्रदीप नारंग ने बताया कि रात को 9.30 बजे वह परिवार सहित शादी समारोह में गया था। करीब 1:40 बजे जब वह घर लौटा तो मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा था। घर में दो अलमारियां थीं, जिनके लॉक टूटे हुए थे। पहली अलमारी में 10 तोले सोने के जेवर और 70 हजार रुपये रखे थे, जबकि दूसरी अलमारी में सात तोले सोने के जेवर और करीब 1.10 लाख रुपये की नकदी थी इसके अलावा, बेड पर रखा पर्स भी गायब था। जिसमें 7 हजार रुपये नकदी और एक मोबाइल था। घर में एक टॉप्स गिरा मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed