{"_id":"69863cc40d7bbb278c0b20fa","slug":"the-elderly-man-said-in-the-area-meeting-sir-my-pension-will-not-be-cut-karnal-news-c-18-knl1018-840385-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एरिया सभा में बोले बुजुर्ग, साहब मेरी पेंशन तो नहीं कटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एरिया सभा में बोले बुजुर्ग, साहब मेरी पेंशन तो नहीं कटेगी
विज्ञापन
वार्ड 17 में आयोजित एरिया सभा में अपनी समस्या अधिकारी को बताते लोग स्वय
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। साहब, बड़ी मुश्किल से पेंशन शुरू कराई थी। अब सत्यापन के बाद पेंशन कट तो नहीं जाएगी। नगर निगम की ओर से आयोजित एरिया सभाओं में पहुंचे बुजुर्ग सुविधाओं को छीने जाने की आशंका से पीड़ित रहे। निगम कर्मचारियों ने समझाया कि ऐसे किसी की पेंशन नहीं कटेगी। ये सभाएं सिर्फ इसलिए लगाई जा रही हैं कि पात्रों तक लाभ पहुंच सके।
एरिया सभाओं में पेंशन धारक तो पहुंचे लेकिन उनका सत्यापन करने वाले पड़ोसी नहीं पहुंचे। सभा में एक तो कुल मतदाताओं की दस प्रतिशत उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी और जो पेंशन लाभार्थी आए उनका सत्यापन करने वाले नहीं हो सका। ऐसे में शुक्रवार को लाडो लक्ष्मी योजना, बुढ़ापा पेंशन और विधवा पेंशन लाभार्थियों के सत्यापन के लिए वार्ड नंबर 17 और 20 में छह जगहों पर आयोजित की गईं एरिया सभाएं एक बार फिर से फेल हो गईं। वीरवार को भी शहर के 18 वार्डों में लगाई गईं एरिया सभाएं फेल हो चुकी हैं।
जिन एरिया सभाओं में कोरम पूरा नहीं हुआ उनकी सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद सरकार के निर्देशानुसार आगामी कार्रवाई होगी। -अशोक कुमार, अतिरिक्त निगम आयुक्त