फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The driver backed the truck and crushed the helper.

Karnal News: चालक ने ट्रक पीछे कर हेल्पर को कुचला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
The driver backed the truck and crushed the helper.
करनाल। मुगल माजरा के समीप एक ट्रक चालक ने बिना देखे ट्रक को पीछे कर दिया। जिससे हेल्पर के ऊपर से कार का टायर गुजर गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायत में उत्तर प्रदेश के बाबरी गांव निवासी संदीप ने बताया कि वह चालक है। उसका भाई सोनू एक ट्रक पर हेल्पर था। वह 22 सितंबर को अपने भाई सोनू के साथ ट्रक को लोड करने के लिए मुगल माजरा के पास एक फैक्ट्री में गए थे। ट्रक फैक्टरी के पास सड़क पर खड़ा था। तेज धूप के कारण उसका भाई ट्रक के पीछे छांव में बैठ गया। कुछ देर बाद गाड़ी के मालिक दीपक निवासी टोडा यूपी ने बिना पीछे देखे गाड़ी पीछे कर दी। ट्रक के पीछे खड़ा उसका भाई उसकी चपेट में आ गया। इसके बाद उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज लेकर गए तो रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed