फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The deal to send him to Canada was done for Rs 23 lakh and he was given a fake visa.

Karnal News: कनाडा भेजने का सौदा 23 लाख में हुआ और थमा दिया फर्जी वीजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
The deal to send him to Canada was done for Rs 23 lakh and he was given a fake visa.
- पंचायत में वापस किए नौ लाख, बाकी 14 लाख हड़प गए रिश्तेदार
विज्ञापन


- विदेश का झांसा निकाला झूठा तो पुलिस को दी शिकायत, मामला दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। बेटे को विदेश भेजने के नाम पर निसिंग की एक महिला से उसके ही रिश्तेदारों ने 23 लाख लेकर फर्जी वीजा थमा दिया। पैसे वापस मांगे तो सिर्फ नौ लाख लौटाए बाकी 14 लाख ऐंठ गए। परेशान होकर महिला ने पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


थाना निसिंग पुलिस को सर्वित निवासी गोंदर ने बताया कि उसकी सास की छोटी बहन का लड़का अभिषेक और उसकी पत्नी मीना उनके घर आते जाते रहे हैं। वे मूल रूप से अंबाला के मुलाना के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे विदेश भेजने का काम करते हैं। इसे लेकर उसने अभिषेक, मीना से अपने भाई राजन को कनाडा भिजवाने की बात की। इसके लिए 23 लाख रुपये में बातचीत हुई। उन्होंने अभिषेक व मीना के खाते में अलग 23 लाख रुपये भेज दिए। अभिषेक के कहे अनुसार राजन ने सभी उपयोगी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट आदि दे दिए। इसके बाद अभिषेक उन्हें लगातार झांसा देता रहा। जब अभिषेक से पैसे वापस देने को कहा तो अभिषेक ने राजन का कनाडा का वीजा दे दिया। इसका सत्यापन करवाने पर पता चला कि वह वीजा फर्जी था। उसके बाद उन्होंने अभिषेक को रुपये वापस करने को कहा लेकिन अभिषेक फिर से झांसा देने का काम करता रहा। बाद में रिश्तेदारों की पंचायत हुई तब अभिषेक ने धीरे धीरे अलग- 2 समय पर कुल 9 लाख रुपये वापस किए। बाकि नहीं दिए। इसके अतिरिक्त अभिषेक ने मनोज निवासी गांव गोंदर के साथ भी 26 लाख की धोखाधड़ी की है। सर्वित ने पुलिस से आरोपी अभिषेक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed