फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The crowd was dense in the fair, Kaal Sakhi became mad, the notes were pink, I lost my wallet..

Karnal News: मेले में थी भीड़ घनी, काल सखी री माड़ी बनी, थे नोट गुलाबी चार, बटुआ खो आयो..

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
The crowd was dense in the fair, Kaal Sakhi became mad, the notes were pink, I lost my wallet..
- जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आगाज, पहले दिन करनाल खंड का दबदबा, चार में से तीन पुरस्कार जीते
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मेले में थी भीड़ घनी, काल सखी री माड़ी बनी, थे नोट गुलाबी चार, बटुआ खो आयो.. और तेरी मोटरसाइकिल गई, रही ना इज्जत डाकू चोरों में, इब जाऊं मैं बुलेरो में.. जैसे हरियाणवी गीतों पर विद्यार्थियों ने धमाल मचाया। मौका था शिक्षा विभाग की ओर से हुए जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का। दो दिवसीय उत्सव के आगाज पर पहले दिन चार विधाओं में विद्यार्थियों ने नृत्य, रागनी आदि की प्रस्तुति देकर प्रतिभा के रंग बिखेरे।

शहर के राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुए आयोजन में पहले दिन करनाल खंड के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। चार में से तीन विधाओं में इसी खंड की टीमें प्रथम रहीं। समूह नृत्य, रागनी और लघु नाटिका में राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम प्रथम रही। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के वर्ग के मुकाबले हुए। जिले भर के राजकीय स्कूलों से टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अलग-अलग विधा में अपनी प्रतिभा दिखाई। जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव के नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह नरवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वहीं, मेयर रेणू बाला गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इसके अलावा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल और समग्र शिक्षा की जिला परियोजना संयोजक उर्वशी विग ने विशेष रूप से शिरकत की। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का आगाज किया।
विज्ञापन


व्यक्तित्व निखार के लिए प्रतियोगिता जरूरी : मेयर
मेयर रेणू बाला गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आये। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास की वृद्धि करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होंगे दूसरे वर्ग की प्रतियोगिता
नोडल अधिकारी महेंद्र सिंह नरवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम दो कक्षा वर्गों में किया गया है। दूसरे दिन 31 अक्तूबर को कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए प्रतियोगिता होगी। इन कक्षाओं के विद्यार्थी समूह नृत्य, एकल नृत्य, रागिनी और लघु नाटिका में हिस्सा लेते हुए प्रतिभा दिखाएंगे। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी अनीता, प्रिंसिपल चंद्र मोहन, सुधीर, वीणा और गुरजोत मौजूद रहे।

ये रहे परिणाम
- समूह नृत्य : जीजीएमएसएसएसएस रेलवे रोड प्रथम, जीएसएसएस इंद्री लड़के द्वितीय, जीएसएसएस जानी निसिंग तृतीय, जीजीएसएसएस निसिंग चतुर्थ।

- एकल नृत्य : जीजीएमएसएसएसएस रेलवे रोड प्रथम, जीएसएसएस कैमला घरौंडा द्वितीय, जीएसएसएस जानी निसिंग तृतीय, जीएसएसएस फुरलक घरौंडा चतुर्थ।

- रागनी : जीएमएसएसएसएस मॉडल टाउन प्रथम, जीजीएमएसएसएसएस रेलवे रोड द्वितीय, जीएसएसएस जानी निसिंग तृतीय, जीजीएचएस सेक्टर-13 चतुर्थ।

- लघु नाटिका : जीजीएमएसएसएसएस रेलवे रोड प्रथम, जीएसएसएस नीलोखेड़ी द्वितीय, जीएसएसएस गढ़ीबीरबल इंद्री तृतीय, जीजीएसएसएस निसिंग चतुर्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed