फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The country's security has strengthened in 11 years: Kabirpanthi

11 वर्षों में देश की सुरक्षा हुई मजबूत : कबीरपंथी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The country's security has strengthened in 11 years: Kabirpanthi
नीलोखेड़ी। क्षेत्रीय विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने रविवार को बराना गांव, बैरसाल और रायपुर में केंद्र सरकार के 11 सफल वर्ष पूरे होने पर आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में सहभागिता की। यहां उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, गरीब कल्याण और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को एक नई पहचान दी है। विधायक का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में देश ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति की है। हर वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ पंक्ति में अंतिम खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। इस मौके पर सरपंच मायाराम, सरपंच महिंद्र, सरपंच अनिल, मंडल अध्यक्ष मुकेश, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर, सुरेश डाबरथला, चमेल सिंह, रमणीक, जोगिंदर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed