फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The corporation will run a cleanliness drive for a week

Karnal News: निगम सप्ताह तक चलाएगा सफाई अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
The corporation will run a cleanliness drive for a week
शहर में नगर निगम चला रहा सफाई अ​भियान।
अंबाला सिटी। नगर निगम शहर में सफाई अभियान चल रहा है। यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत शहर में सफाई की जा रही है। शहर की गली-सड़कों के अलावा हाईवे पर भी सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके साथ ही नगर निगम ने कई जगहों से कूड़े के प्वाइंट को भी खत्म कर दिया है, क्योंकि इन प्वाइंट पर कूड़ा गिराने से गंदगी ज्यादा फैलती थी। बेसहारा गोवंश भी इन गंदगी के ढेर को बिखेर देते थे। अब इन प्वाइंट को निगम ने खत्म कर दिया है। ऐसा ही हाल पहले विकास विहार में भी था। यहां से भी निगम ने कूड़ा गिराने वाले प्वाइंट को खत्म कर दिया था।
विज्ञापन

नगर निगम पिछले तीन दिन से शहर में सफाई अभियान चला रहा है। निगम कर्मचारी शहर की गली-सड़कों की सफाई में जुटे हैं। इसी तरह अर्थमूविंग मशीन के जरिए हाइवे के किनारे और कूड़े के मलबे को उठाया जा रहा है। निगम इस अभियान को एक सप्ताह तक चलाएगा। बीते दिनों में निगम में नवनियुक्त आयुक्त ने पदभार संभाला था। उन्होंने शहर में सफाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसहारा गोवंश पर भी ध्यान दे निगम
पिछले कुछ माह से शहर में बेसहारा गोवंश बढ़ गए हैं। हाइवे से लेकर शहर की गली तक बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं। शहर के जंडली, प्रेम नगर, मॉडल टाउन, सेक्टर-8, 9, 10, मानव चौक, नई अनाज मंडी के सामने, रामबाग रोड, घासमंडी, नई सब्जी मंडी, नदी मोहल्ला, मानव चौक से लेकर मटहेड़ी जट्टां गांव तक बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं। रात के अंधेरे में यह गोवंश सड़क के बीच में बैठे रहते हैं। इससे कई बार हादसे हो चुके हैं। पहले निगम ने अभियान चलाकर बेसहारा गोवंश को गोशाला तक पहुंचाया था, लेकिन निगम अब इस समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहा।

वर्जन
नगर निगम की ओर से शहर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान एक सप्ताह के लिए चलाया जाएगा। इस अभियान को आगे भी ऐसे ही चलाया जाएगा। अभियान में शहर को साफ-सुथरा बनाया जाएगा और लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वह निगम के अभियान में सहयोग करें।
मुकेश कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम।

नवनियुक्त आयुक्त की नियुक्ति के बाद से चला अभियान, शहर को किया जा रहा साफ
संवाद न्यूज एजेंसी

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed