फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The corporation will collect user charges from 18,000 more houses, with a target of two crore rupees in revenue.

Karnal News: 18 हजार और घरों से यूजर चार्ज वसूलेगा निगम, दो करोड़ आय का लक्ष्य

Wed, 15 Apr 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 15 Apr 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
The corporation will collect user charges from 18,000 more houses, with a target of two crore rupees in revenue.
नगर निगम कार्यालय।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। हाल ही में विकसित हो रही 27 प्राइवेट आवासीय सोसायटियों और नई वैध हुई कॉलोनियों के 18,095 मकानों से भी नगर निगम डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम करेगा। इन घरों से यूजर चार्ज भी वसूलेगा। अनुमान है इससे निगम की आय करीब 65 लाख रुपये बढ़ेगी। पिछले वित्तीय वर्ष में डोर टू डोर कूड़ा उठान से करीब 50 लाख रुपये के लक्ष्य की तुलना में करीब 1.35 करोड़ जमा हुए थे। इसे देखते हुए इस बार लक्ष्य को बढ़ाकर करीब दो करोड़ रुपये कर दिया गया है।
इसके लिए निगम ने 27 सोसायटियों में टिप्पर लगा दिए हैं जबकि पुराने शहर और नई वैध काॅलोनियों में 150 ई रिक्शा लगाने की योजना है। इन कॉलोनियों में करीब 50 हजार लोग रहते हैं। नगर निगम अभी तक करीब 86,928 रिहायशी, 15,073 कॉमर्शियल, 1260 औद्योगिक और 1324 शैक्षणिक संपत्तियों से यूजर चार्ज वसूल रहा था। ये चार्ज पांच रुपये से लेकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह तक है।
विज्ञापन

बीपीएल, ईडब्ल्यूएस और स्लम एरिया में पांच रुपये शुल्क लिया जाता है। रिहायशी मकानों या फ्लैट की बात करें तो 100 वर्ग मीटर पर ये शुल्क 20 रुपये महीना, 400 मीटर तक 40 रुपये, 200 वर्ग फीट से ज्यादा पर 100 रुपये लगता है। वाणिज्यिक जगहों की बात करें तो ये शुल्क 25 रुपये से लेकर पांच हजार तक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलोनियों के घरों से भी उठेगा कूड़ा
डोर टू डोर कूड़ा उठाने की सुविधा पार्श्वनाथ सिटी, अल्फा सिटी, आनंद वाटिका, अंसल टाउन, अरमान एन्क्लेव, सीएचडी सिटी, गोल्फ कॉलोनी, ग्रुप हाउसिंग कॉलोनी, जीएसएम इस्टेट, हैबिटैट बिल्डकॉन, जेडी ग्रीन, जेबीबी इंफ्रा, जेटीपीएल, एमवी मॉडर्न कॉम्प्लेक्स, मोरिंगा फर्स्ट एवेन्यू, पॉल्म रेजिडेंसी, राज दरबार, रास रेजिडेंसी, साई रेजिडेंसी, संतूर सिल्वर, सिग्नेचर ग्लोबल सिटी, सिग्नेचर ग्लोबल संतूर सिल्वर के पास, एसकेवाई रेजिडेंसी, सोनी पॉल्म, सुशांत सिटी पार्ट-2, अल्ट्राटैक टाउनशिप को भी दी जाएगी। इनमें तीन से लेकर 3818 तक घर बने हुए हैं।
27 अतिरिक्त गाड़ियां लगाई जाएंगी
नगर निगम क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठाने का काम फिलहाल सुगम स्वच्छता एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी के पास 87 टिपर यानी कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां हैं। फिलहाल शहर से रोजाना औसतन 230 टन कूड़े का उठान हो रहा है। निगम की ओर से करीब 2,350 रुपये प्रति टन के हिसाब से खर्च किया जाता है। अब कूड़ा उठाने वाले वाहनों की संख्या 114 की जानी है। करीब 27 गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। गाड़ियों को प्राइवेट सोसायटियों में भेजा जाएगा। नई वैध कॉलोनियों में भी कूड़ा उठान के लिए गाड़ियां लगाई जाएंगी।







वर्जन:
पिछले वित्तीय वर्ष में डोर टू डोर से यूजर चार्ज के तौर पर 50 लाख रुपये का लक्ष्य रखा था। इससे निगम की आय 1.35 करोड़ हुई। अब लाइसेंस प्राप्त आवासीय कॉलोनियों में भी डोर टू डोर कूड़ा उठान कराया जा रहा है। नई वैध कॉलोनियों में भी सुविधा दी जा रही है। इससे निगम की प्रस्तावित आय दो करोड़ निर्धारित की गई है। लोगों को सुविधा मिलेगी और निगम को राजस्व। -रेणु बाला गुप्ता, मेयर, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed