फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The corporation distributed dustbins to the street vendors

Karnal News: निगम ने रेहड़ी व पटरी वाले दुकानदारों को बांटे कूड़ेदान

Sat, 07 Jun 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 07 Jun 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The corporation distributed dustbins to the street vendors
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के निर्देश पर सेनिटेशन टीम ने शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज रोड पर लगने वाली रेहड़ी-पटरी वालों को हरे और नीले रंग के डस्टबिन पेयर वितरित किए।
निगमायुक्त ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कूड़े-कचरे के पृथक्करण पर नगर निगम जोर दे रहा है। रेहड़ी-पटरी वालों को कचरा अलग-अग करने के लिए हरे और नीले रंग के डस्टबिन वितरित किए गए हैं। यह कचरा प्रबंधन के लिए एक पहल है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेहड़ी-पटरी वाले अपने कचरे को इन डस्टबिन में डालकर कचरा पृथक्करण में नगर निगम की मदद कर सकते हैं। इससे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में मदद मिलेगी और कचरा प्रबंधन में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रेहड़ी-पटरी वालों से अपील करते कहा कि वह अपने कूड़े-कचरे को इधर-उधर न गिराकर इन डस्टबिन में ही डालें। वह गीले कचरे के लिए हरे तथा सूखे कचरे के लिए नीले रंग के डस्टबिन का प्रयोग करें। रेहड़ी-पटरी वालों को चेताया भी गया है कि अगर वह अपने आस-पास गंदगी फैलाते हैं तो उनका चालान किया जाएगा। इस मौके मुख्य रूप से सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह और संदीप कुमार, ट्रीगर मास्टर गुरदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed