फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The complicity of the range officer came to the fore, the DFO wrote to the headquarters for action

रेंज ऑफिसर की मिलीभगत आई सामने, डीएफओ ने कार्रवाई के लिए मुख्यालय को लिखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
The complicity of the range officer came to the fore, the DFO wrote to the headquarters for action
कुंजपुरा/करनाल। बड़ागांव के रिजर्व जंगल में से बिना परमिशन के सैकड़ों पेड़ काटने के मामले में नया खुलासा हुआ है, जिसमें रेंज ऑफिसर की मिलीभगत सामने आई है। डीएफओ करनाल ने रेंज ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों का पत्र लिख दिया है। वहीं, गार्ड के बाद दरोगा दलबीर को भी निलंबित कर दिया गया। मामले में अशोक वर्मा नाम के व्यक्ति का नाम भी सामने आया है जो जांच टीम के एक अधिकारी का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

उसका लकड़ी का आरा मशीन है जहां जंगल से कटी हुई लकड़ियां गईं हैं। इसी के साथ रेंज अधिकारी की मिलीभगत बताई जा रही है। अभी इस प्रकरण में यह खुलासा होना बाकी है कि जंगल से काटी गई लकड़ियों के पीछे कितना कमीशन तय किया गया था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई करते हुए उनसे ही पेड़ों की रिकवरी की जाएगी। झज्जर के डीएफओ विनय कुमार सिंह का कहना है कि मौके से जुटाए गए तथ्यों एवं विभाग से लिए गए आंकड़ों का आंकलन करने के बाद उन्होंने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है, जो उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन

शेड्यूल वन के वन्य-प्राणियों का है जंगल
जानकारी अनुसार बड़ागांव का जंगल शेड्यूल वन के वन्य-प्राणियों का जंगल है जिसमें हिरण, जंगली सुअर, मोर, बंदर आदि शामिल है। उनकी सुरक्षा के लिए ही रिजर्व जंगल होते हैं। इन जंगलों से पेड़ नहीं काटे जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने तो सफाई के आदेश दिए थे
मैंने तो जंगल में सफाई करने के आदेश दिए थे न कि पेड़ काटने के। हालांकि मुख्यालय से फिलहाल पेड़ काटने की स्वीकृति नहीं मिली थी लेकिन विभाग को इस बारे में लिखा हुआ था। जिसकी जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है।

सुभाष, रेंज ऑफिसर
वर्जन
जंगल से करीब 200 पेड़ काटे गए हैं जिसमें रेंज ऑफिसर की लापरवाही सामने आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई को लिख दिया गया है। वहीं दरोगा को भी निलंबित कर दिया है। अशोक वर्मा आरा बंद कर गायब है, उसके आरे को भी सील किया जाएगा। जो भी दोषी होंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नरेश रंगा, डीएफओ करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed