फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The coffin was recovered after the meeting

Karnal News: मजलिस के बाद बरामद किया ताबूत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
The coffin was recovered after the meeting
मजलिस के बाद बरामद किया ताबूत - फोटो : मजलिस के बाद बरामद किया ताबूत
इंद्री। उपमंडल के गांव सैयद छपरा में अंजुमन यादगारे हुसैनी की देखरेख में 27 जून से मजलिसों का दौर चल रहा था, इसके रविवार को अंतिम दिन मजलिस के बाद इमाम हुसैन का जुल्जना (घोड़ा) व ताबूत बरामद किया गया। रविवार को मुहर्रम की 10 तारीख का दिन बेहद अहम माना जाता है। इसी दिन इमाम हुसैन ने हक और इंसाफ के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी थी। उनकी यह कुर्बानी आज भी इंसानियत, सब्र और ईमानदारी की मिसाल है। मौलाना जिनान असगर देहलवी ने अपनी तकरीर में कहा कि यजीद की सेना ने पानी तक बंद कर दिया था। बच्चे और बूढ़े तीन दिन से प्यासे थे। हजरत अब्बास बहुत बहादुर थे, जिन्होंने पानी लाने के लिए फुरात नदी तक पहुंच बनाई। पानी लेकर लौटते समय जालिमों ने हज़रत अब्बास के दोनों हाथ काट दिए लेकिन उन्होंने मशक को गिरने नहीं दिया। इस मौके पर अंजुमन यादगारें हुसैनी के संयोजक रजा अब्बास, नईम अब्बास, अली अब्बास, अब्बास अली, अली कासिम, हसन अब्बास, वसी हैदर नजम अब्बास, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed