फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The CM inaugurated, gardening University, karnal

छह को सीएम करेंगे बागवानी विवि का शिलान्यास

Wed, 30 Mar 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Wed, 30 Mar 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर 6 अप्रैल को नीलोखेड़ी खंड के गांव अंजनथली में बनने वाले बागवानी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर अंजनथली स्थित गुरुकुल में मुख्यमंत्री विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि बागवानी विश्वविद्यालय के शिलान्यास को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को डीसी डॉ. जे गणेशन व एसपी ने मौके का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष एवं नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी भी मौजूद रहे। इस दौरान डीसी ने ग्रामीणों के साथ भी बात की।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि यह विश्वविद्यालय 118 एकड़ 3 कनाल 3 मरले में बनेगा। शिलान्यास अवसर पर होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर उन्होंने अधिकारियों  को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय रहते पूरी होनी चाहिए और इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पंकज नैन सहित कई प्रशासनिक अधिकारी, सरपंच अंजनथली राजपाल, देश राज, सुमन देवी, कृष्ण कश्यप, रोहित आनन्द, अजमेर, अमन भी उपस्थित थे। बता दें कि बागवानी विवि की घोषणा सीएम पहले ही कर चुके हैं, इस बार बजट में इसका प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed