{"_id":"691f7c96e3cfa25e64060895","slug":"the-citys-power-supply-will-be-affected-for-three-to-four-hours-today-karnal-news-c-18-knl1018-784746-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज शहर की बिजली आपूर्ति तीन से चार घंटे तक रहेगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज शहर की बिजली आपूर्ति तीन से चार घंटे तक रहेगी प्रभावित
Fri, 21 Nov 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम 33 केवी कुंजपुरा फीडर पर सामान्य मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कारण से यह फीडर सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बंद रहेगा। इस कारण से 11केवी निधि विहार, हुडा, सेक्टर 13, 11केवी बाईपास, 11केवी बलड़ी, मां वैष्णो देवी व वेदांता फीडर की बिजली बंद रहेगी।
वहीं, 11 केवी सेक्टर सात फीडर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। इस फीडर पर पेड़ की टहनियों की छंटाई के चलते चार घंटे तक सप्लाई बंद रहेगी। इस कारण से सेक्टर सात रिहायशी इलाकों व मार्केट की बिजली प्रभावित रहेगी। 132 केवी सब स्टेशन करनाल से चलने वाले फीडर 11 केवी सीएसएसआरआई और 11 केवी अल्फा सिटी, 33 केवी से 11 केवी वेदांता, 11 केवी आईएनआर फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 10 से शाम एक बजे तक मरम्मत कार्य होने से बाधित रहेगी। इस कारण से एनबीजीआर, बलडी, नया बस अड्डा, जीटी रोड एरिया, रॉयल सिटी, वेदांत कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।