फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The city's electricity was cut off for four hours, there was also a water crisis

Karnal News: चार घंटे तक शहर की बत्ती रही गुल, पानी का भी संकट

Tue, 26 Aug 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 26 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
The city's electricity was cut off for four hours, there was also a water crisis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के मुख्य फीडर पुराना चार चमन में खराबी आने से आधे शहर की बत्ती गुल हो गई। सुबह 4 से 8 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। लोगों का कहना है कि सुबह के समय ही बिजली आपूर्ति बंद होने से सेक्टर-13 ओल्ड हाउसिंग बोर्ड में पानी भी नहीं आया। लोग रोजमर्रा के कार्यों के लिए परेशान दिखे। बच्चे स्कूल जाने के लिए लेट हो गए।
रजनी, अल्का भाटिया, ममता, कोमल, सोनिया व सुदेश ने बताया कि सोमवार सुबह 4 बजे ही अचानक बिजली चली गई। ऐसे मोटर चलाकर पानी भी नहीं भर सके। घरों की छत पर रखी पानी की टंकी खाली हो गई। यहां के अधिकतर लोग सुबह सप्लाई के पानी पर आश्रित हैं, ऐसे में बिजली न आने पर स्थिति गंभीर हो जाती है। सोमवार सुबह के समय इस फीडर में खराबी आने से सेक्टर 12 व 13, कर्ण कैनाल, कुंजपुरा रोड के कुछ हिस्से, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह 8 बजे के बाद आपूर्ति चालू हुई।
विज्ञापन

वहीं लघु सचिवालय में एचटी लाइन का फ्यूज उड़ने से यहां के सभी कार्यालयों में बिजली आपूर्ति सुबह 8:30 बजे से प्रभावित रही। कार्यालयों में अपना काम लेकर आए फरियादियों, आधार कार्ड, परिवार पहचान-पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस व आरसी की फाइलें जमा कराने आए अधिकतर लोग परेशान दिखे। कुलवेहड़ी गांव से आधार में पिता का नाम दर्ज कराने आए अरविंदर सिंह ने बताया कि वह सुबह 8:45 बजे एडीसी कार्यालय में पहुंचा लेकिन बिजली न होने से काम दोपहर 2 बजे तक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज तीन घंटे नहीं आएगी बिजली
शहर में मंगलवार सुबह 11 केवी बलड़ी फीडर पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक तीन घंटे के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान टीकरी कैलाश रोड, पालम कॉलोनी, वसंत विहार, शक्ति पुरम की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। शहर के 11 केवी श्रीराम कॉलोनी फीडर पर अति जोखिम वाली लाइनों को हटाने के कारण सुबह 11 से दोपहर 2 बजे से बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी। इस दौरान मंगल कॉलोनी पार्ट दो, श्रीराम कॉलोनी, नई अनाज मंडी रोड की बिजली बंद रहेगी। 33 केवी डीडीएल फीडर पर मरम्मत कार्य व पेड़ों की टहनियों की कटाई के चलते सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 11 केवी लिबर्टी फीडर, कुटेल मोड़ फीडर, खरकाली फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी। 11 केवी नरसी विलेज फीडर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा।



सब अर्बन वन के ओल्ड चार चमन फीडर में लाइनों पर पेड़ की टहनियां टूटकर गिर गई थीं, इस कारण से शहर के कुछ इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली निगम की टीम ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला और टहनियों को हटाकर लाइन दुरुस्त कर चालू कराया। सेक्टर-12 लघु सचिवालय में एचटी फ्यूज उड़ने से कुछ समय के लिए बिजली बाधित रही। - विनय कुमार, उपमंडल अभियंता, शहरी, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed