{"_id":"69484b1662b7cd254b0898b2","slug":"the-church-of-ascension-is-120-years-old-karnal-news-c-18-knl1018-806614-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 120 साल पुराना है द चर्च ऑफ एसेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 120 साल पुराना है द चर्च ऑफ एसेंशन
Mon, 22 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 22 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
क्रिसमस के लिए सजाया गया रेलवे रोड स्थित द चर्च ऑफ एसेंशन। संवाद
करनाल।
जिले में क्रिसमस के त्योहार के लिए शहर के सभी प्रमुख गिरजाघर सजाए जा रहे हैं। रंगबिरंगी रोशनी के साथ फूलों की लड़ियां लगाई गई हैं। रेलवे रोड स्थित गिरजाघर द चर्च ऑफ एसेंशन सबसे पुराना है। इसे 120 साल पहले बनवाया गया था। गिरजाघर के सचिव मनोज ने बताया कि इंग्लैंड से सोसायटी प्रोपरगंज गोस्पेल (एसपीजी) का संगठन जब भारत आया तब इसका निर्माण करवाया गया था। यह गिरजाघर डायोसिस ऑफ दिल्ली के अंतर्गत आता है। गिरजाघर में करीब 300 लोग एकसाथ बैठकर प्रार्थना कर सकते हैं। दो एकड़ भूमि में बने चर्च के परिसर में पादरी के लिए घर भी बना हुआ है। यहां के खुले आंगन की हरियाली सभी को आकर्षित करती है।
सप्ताह में तीन बार होती है प्रार्थना सभा
चर्च में सप्ताह में तीन दिन प्रार्थना सभा होती है। सचिव मनोज ने बताया कि क्रिसमस से कुछ दिन पहले से ही विभिन्न स्कूलों के बच्चे चर्च में पहुंचना शुरू हो जाते हैं और मोमबत्तियां जलाकर सबकी खुशहाली के लिए प्रार्थना करते हैं। साल में दो बार गिरजाघर में प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं। 24 और 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर यहां स्कूली बच्चे रंगारंग प्रस्तुति देंगे।
ऐसे पहुंचेंयह गिरजाघर रेलवे रोड पर स्थित है। रेलवे स्टेशन से इसकी डेढ़ किलोमीटर है। बस स्टैंड से आधे किलोमीटर की दूरी पर है। तलवार चौक से राजकीय महिला महाविद्यालय की ओर जाने पर कुछ आगे गिरजाघर की इमारत दिखने लगेगी।