फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The child fabricated a story of his own kidnapping, prompting police to respond.

Karnal News: बच्चे ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी, सूचना पर दौड़ी पुलिस

Fri, 12 Dec 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 12 Dec 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The child fabricated a story of his own kidnapping, prompting police to respond.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंजपुरा/इंद्री। घीड़ गांव में नौवीं कक्षा के एक छात्र ने बुधवार को अपहरण की झूठी कहानी रचकर परिवार को चिंता में डाल दिया। इतना ही नहीं शाम को करीब छह बजे किसी का मोबाइल लेकर अपने पिता को कॉल करवाकर दो लाख रुपये की फिरौती भी मांग ली। फोन के बाद परिवार में डर का माहौल बन गया। मामले की शिकायत कुंजपुरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने भी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने बच्चे के घर न पहुंचने पर गांव के मंदिर में बच्चे की गुमशुदगी की घोषणा करवा दी। ग्रामीण बच्चे के घर पहुंचकर पता करने लगे। वहीं साइबर सेल की मदद से कुंजपुरा थाना पुलिस ने रात को बच्चे को करनाल के नजदीक से बरामद कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बच्चा 15 दिन से स्कूल नहीं जा रहा था, जिस कारण उसने यह साजिश रची थी।
विज्ञापन

15 दिन से नहीं गया था स्कूल

घीड़ गांव निवासी बच्चे के ताऊ ने बताया कि बच्चा बुधवार सुबह स्कूल गया था। लेकिन दोपहर को खाना खाने घर नहीं आया। स्कूल से अध्यापकों ने घर सूचना दी कि बच्चा 15 दिनों से स्कूल नहीं पहुंच रहा है। इस पर परिजनों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। लेकिन बच्चा नहीं मिल पाया। दोपहर को छुट्टी के समय भी बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने मंदिर में बच्चे के गुम होने की घोषणा करवा दी। शाम को करीब छह बजे एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि लड़का उनके पास है, दो लाख रुपये तैयार रखना। इसके बाद कॉल करने वाले ने फोन काट दिया। इसके बाद परिवार में दहशत फैल गई और सभी ने मान लिया कि बच्चे का सच में अपहरण हो गया है। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने साइबर की सहायता से दो घंटे बाद ही बच्चे को सकुशल बरामद करके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




घीड़ गांव से बुधवार को एक नाबालिग बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू की थी। साइबर की सहायता से कॉल करने वाले नंबर को ट्रेस किया गया। उसी लोकेशन से बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बच्चे ने किसी व्यक्ति का फोन मांगकर खुद अपने पिता को फिरौती के लिए कॉल की थी। इसके बाद फोन बंद कर दिया था। ताकि सबको लगे कि उसका अपहरण हो गया है। पुलिस जांच कर रही है कि बच्चे ने साजिश क्यों रची थी।

-विक्रांत, थाना प्रभारी, कुंजपुरा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed