फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The Chief Minister returned the job to the woman

Karnal News: मुख्यमंत्री ने महिला को लौटाई नौकरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister returned the job to the woman
आउटसोर्स-2 कर्मियों से बोले, नौकरी से कोई नहीं हटा रहा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्ट

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को अपने जनसंवाद कार्यक्रमों की कड़ी को आगे बढ़ाया और लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आम जनता से रूबरू हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। जिन समस्याओं का मौके पर हल नहीं हो सका, इसके लिए अधिकारियों काे निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस विभाग में पार्ट टाइम लगी महिला कर्मचारी ने उसे दोबारा नौकरी ज्वाइन कराने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि महिला को उसी पोस्ट पर तुरंत ज्वाइन कराया जाए।

जनसंवाद कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से वात्सल्य मिशन में नौकरी के लिए हेल्पलाइन केंद्रों में कार्यरत कर्मियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वात्सल्य मिशन में भर्ती किए जाने वाले पदों में उन्हें प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के उच्च अधिकारियों से इस बारे में बात की जाएगी। इसी प्रकार से आउटसोर्स पार्ट-2 इम्प्लाई सोसायटी हरियाणा के प्रतिनिधियों ने उनकी मांगों पर विचार करने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको कोई हटा नहीं रहा, आप अपनी नौकरी करते रहें और रेगुलर निकलने वाली नौकरियों के लिए आवेदन करते रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र, भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता, उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed