फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The chairman arrived to investigate the lathi charge, recorded the statements of 6 farmers

लाठीचार्ज की जांच के लिए चेयरमैन पहुंचे, 6 किसानों के बयान दर्ज किए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
The chairman arrived to investigate the lathi charge, recorded the statements of 6 farmers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। बसताड़ा टोल पर 28 अगस्त को किसानों पर लाठीचार्ज की जांच शुरू हो गई है। मामले में सोमवार को आयोग के चेयरमैन और हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज एसएन अग्रवाल करनाल पहुंचे और लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में किसानों के बयान दर्ज किए। 35 किसानों में से पहले दिन छह के बयान दर्ज किए गए हैं, जबकि शेष के बयान बुधवार, वीरवार और शुक्रवार को दर्ज होंगे। चेयरमैन के अनुसार जांच में करीब चार माह का समय लग सकता है। विदित हो कि इससे पहले एक माह की समय सीमा निर्धारित की गई थी।
लाठीचार्ज की जांच में बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को मूनक गांव के सात किसानों को बुलाया गया था, लेकिन किसी कारण से एक किसान नहीं आ सका। हर किसान से 20 से 30 मिनट तक चेयरमैन अग्रवाल ने बात की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें एक महीने का समय मिला था, लेकिन जिस तरह किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों- कर्मचारियों के बयान दर्ज करने हैं, ऐसे में चार माह का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 35 किसानों के बयान दर्ज किए जाने हैं, लेकिन इस बीच जिन अन्य किसानों के नाम सामने आएंगे, उन्हें भी बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा।इसके तहत दो नवंबर को किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी को बुलाया गया है। इसके बाद करनाल डीसी निशांत कुमार, एसपी गांगाराम पूनिया, एसडीएम आयुष सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। यही नहीं जिन डॉक्टरों ने घायलों का इलाज किया और जो पत्रकार वहां मौजूद थे। उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

चेयरमैन ने किसानों से जाना पूरा घटनाक्रम
काछवा रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त जज एसएन अग्रवाल सुबह करीब 9 बजे पहुंच गए थे। इस दौरान बयान दर्ज कराने के लिए गांव मूनक निवासी हरविंद्र सिंह, अपार सिंह, दलेर सिंह, देवेंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह रघुबीर सिंह व सहराज सिंह को बुलाया गया था। सहराज किसी कारण से पहुंच नहीं पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि आयोग के चेयरमैन ने उनसे 28 अगस्त को बसताड़ा टोल पर हुए लाठी चार्ज के बारे में पूछा। उन्होंने पूरा घटनाक्रम उन्हें बताया, जो उनके सामने हुआ था। चेयरमैन ने पूछा था कि आप कैसे बसताड़ा टोल पर पहुंचे, किसने बुलाया था और वहां क्या हुआ, पुलिस का कैसा व्यवहार था, आप लोगों ने क्या देखा, कौन-कौन घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed