{"_id":"68ab601d7b0f688d320f70b6","slug":"the-cab-driver-robbed-the-doctor-after-making-him-inhale-a-narcotic-substance-karnal-news-c-246-1-sknl1022-142718-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कैब चालक ने डॉक्टर को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कैब चालक ने डॉक्टर को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटा
Mon, 25 Aug 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। केरल के तिरुवनंतपुरम निवासी डॉ. जी किरन जशुवा से नशीला पदार्थ सुंघाकर कैब चालक 12 हजार की नकदी भरा पर्स, कपड़ों से भरा बैग व मोबाइल ले गया। घटना 22 अगस्त की देर रात में हुई। इसमें डॉक्टर जी किरन जशुवा की शिकायत पर थाना रादौर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि वह केरल के तिरुवनंतपुरम का निवासी है और उसका नाम डॉ. जी किरन जशुवा है। रादौर बस स्टैंड के पास एक कैब चालक उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर 12 हजार की नकदी भरा पर्स, कपड़ों स भरा बैग व मोबाइल ले गया। जांच अधिकारी विजय ने बताया कि शिकायतकर्ता ने स्वयं को केरल के तिरुवनंतपुरम का निवासी बताया है।
उन्होंने यह नहीं बताया कि वह रादौर किस तरह आया। इस बारे में उसने कुछ नहीं बताया। साथ ही वह अपने मोबाइल नंबर के अलावा कोई अन्य नंबर नहीं बता पाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालेंगे, जिससे पूरी घटना का पता चल पाए।