फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The bus driver did not stop the bus at the old station of Gharaunda

Karnal News: बस चालक ने घरौंडा के पुराने अड्डे पर नहीं रोकी बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
The bus driver did not stop the bus at the old station of Gharaunda
घरौंडा। सरकारी आदेशों के बावजूद हरियाणा रोडवेज की बस घरौंडा के पुराने बस स्टैंड पर नहीं रोकी जा रही। पुराने बस स्टैंड पर बसें न रुकने के कारण सवारियों से विवाद होना आम बात हो गई है। हरियाणा परिवहन की सोनीपत डिपो की बस चालक ने करनाल आईटीआई में पढ़ने वाली घरौंडा की सात छात्राओं को घरौंडा बस स्टैंड पर न उतार कर पानीपत टोल प्लाजा पर उतारा। इससे छात्राओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्राओं ने मामले की शिकायत परिवहन मंत्री के अलावा विभागीय अधिकारियों से की है।
विज्ञापन


करनाल आईटीआई में पढ़ने वाली सुमेधा व अन्य छात्राओं ने बताया कि वह हर रोज घरौंडा से करनाल आईटीआई में पढ़ने के लिए जाती हैं और शाम को आते हुए घरौंडा पुराने बस स्टैंड पर उतरती हैं। इसी तरह से वह करनाल आईटीआई चौक से हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो की बस में बैठ गई। जब बस घरौंडा पुराने बस स्टैंड पर पहुंची तो उन्होंने परिचालक से बस रोकने के लिए कहा लेकिन बस नहीं रोकी और चालक के साथ-साथ बस परिचालक ने भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद चालक बस को पानीपत टोल प्लाजा पर ले गया और बस खड़ी कर दी। वह सभी छात्राओं को जबरन नीचे उतरने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ता देख एक छात्रा ने 112 पर फोन कर दिया और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक छात्राओं और बस चालक परिचालक में कहासुनी होती रही। इसके बाद भी जब चालक परिचालक नहीं माने तो 112 की गाड़ी सभी छात्राओं को अपनी गाड़ी में बैठाकर घरौंडा बस स्टैंड पर छोड़ गई। जहां छात्राओं के अभिभावक भी पहुंच गए। घरौंडा बस स्टैंड पर भी लिखित शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

सभी रोडवेज की बसों के घरौंडा पुराने बस अड्डे पर बसे रोकने के आदेश जारी किए हुए हैं। कुछ छात्राओं को घरौंडा बस अड्डे पर न रोक कर पानीपत टोल प्लाजा पर उतारा गया है। सभी छात्राओं ने बस चालक परिचालक के खिलाफ लिखित शिकायत की गई है उच्च अधिकारी तक भेज दी जाएगी। - रवि धीमान, अड्डा इंचार्ज घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed