फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The body of a women found covered in blood

अर्धनग्न खून से लथपथ मिला महिला का शव, अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
The body of a women found covered in blood
नोवल्टी रोड पर एक महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। महिला अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ पड़ी मिली। पुलिस की मशक्कत के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मौके पर एफएसएल टीम ने पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन

सिटी पुलिस थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि सुबह पुलिस के पास सूचना आई कि नोवल्टी रोड पर एक महिला संदिग्ध हालत में पड़ी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो महिला अर्धनग्न हालत में खून से लथपथ थी। पास में शराब की बोतलें भी मिलीं। महिला की इस हालत के बारे में दुकानदार, चौकीदार व आस-पास के मोहल्ले वालों को बुलाया गया, जिनसे न तो महिला की पहचान हो पाई और न ही मौत के कारणों का पता चला। पुलिस की शव उठाने वाली गाड़ी बुलाकर पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के शव को भेज दिया गया। नोवल्टी एरिया के लोगों ने मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की मांग की है। आशंका जतायी जा रही है कि महिला को कहीं और पर मारकर फेंका गया है।
विज्ञापन

72 घंटे तक करेंगे पहचान का इंतजार
पोस्टमार्टम हाउस में शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा। इस दौरान पहचान के लिए जिले सहित आसपास के जिलों के थानों में भी महिला का हुलिया फोटो सहित पहुंचाया गया है। यदि 72 घंटे तक पहचान नहीं होती तो पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed