फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The body of a missing youth was found in a canal, family said that his friends killed him

Karnal News: लापता युवक का नहर में मिला शव, परिजन बोले-दोस्तों ने मारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
The body of a missing youth was found in a canal, family said that his friends killed him
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। तीन दिन से लापता रामनगर के 22 वर्षीय ललित का शव शनिवार को पिचौलिया हेड नहर से बरामद हुआ है। परिजनों ने ललित की हत्या की आशंका जताई है। आरोप है कि उसके दोस्तों ने ही उसे नहर में डुबोकर मारा है।
मृतक की मां ने कहा कि ललित को तैरना नहीं आता था इसलिए वह खुद नहर में नहीं उतर सकता था। जिन दोस्तों के साथ ललित नहर किनारे शराब पार्टी करने गया था वे अब तक लापता हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि ललित पीवीसी फिटिंग का काम करता था। 27 मई को वह घरौंडा निवासी दोस्त मनोज की बाइक लेकर गया था। 28 मई को मनोज ने जब ललित से बाइक के लिए संपर्क किया तो ललित ने उसे डबरी गांव के पास नहर पर बुलाया। मनोज जब वहां पहुंचा तो ललित अपने दोस्तों भरत, साहिल, मिट्ठू व अन्य के साथ शराब पीता दिखा। मनोज ने आधे घंटे तक इंतजार किया लेकिन ललित नहीं आया। ललित ने उसे फोन कर कहा था कि वह 10 मिनट में मिलेगा लेकिन उसके बाद न फोन आया, न ललित लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन मनोज की बाइक नहर किनारे मिली। परिजनों ने गोताखोर प्रगट सिंह की टीम को बुलाया और लगातार सर्च अभियान के बाद 31 मई को पिचौलिया हेड से ललित का शव बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed