{"_id":"612d43308ebc3e4940789c6a","slug":"the-bike-rider-escaped-after-pushing-the-boy-and-snatching-six-jars-from-the-shop-karnal-news-knl816236174","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को धक्का देकर दुकान से छह हजार छीनकर बाइक सवार फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक को धक्का देकर दुकान से छह हजार छीनकर बाइक सवार फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दौरान राजीव पुरम में सोमवार शाम करीब छह बजे कॉस्मेटिक की दुकान पर बैठे 12 साल के बालक को धक्का देकर एक व्यक्ति 6 हजार रुपए छीनकर भाग गया। बच्चे की गर्दन में गुम चोट भी लगी है। उसने तुरंत इसकी सूचना पिता को दी और उसके पिता ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार राजीव पुरम में वंशिका कॉस्मेटिक के नाम से दुकान है। दुकान का मालिक अपने 12 साल के बेटे को शाम 5:50 बजे दुकान पर बैठाकर पत्नी के साथ बाजार चला गया था। इस दौरान एक व्यक्ति दुकान पर आया और बच्चे से सामान मांगा। जब लड़के ने सामान की जानकारी होने से इनकार किया तो वह लड़के को धक्का देकर गल्ले से 6 हजार रुपए लेकर भाग गया। आरोपी जिस बाइक पर आया था, वह बिना नंबर की थी। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो चुका है। राजीवपुरम कि यह गली कच्ची और निर्माणाधीन है, इसके बावजूद आरोपी आसानी से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे विवेचना अधिकारी राजन सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। दुकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी।