{"_id":"7489bf1cdf9932ac852c073403ad71e9","slug":"the-battle-is-won-innocent-victims-of-maltreatment-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार पीड़ित मासूम मौत से जंग जीत गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचार पीड़ित मासूम मौत से जंग जीत गई
अमर उजाला ब्यूरो/ करनाल
Updated Fri, 13 Jun 2014 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरौंडा में एक पखवाडे़ के बाद पीड़ित छात्रा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घर आने बाद छात्रा की हालात सामान्य है। वहीं पुलिस अभी तक भी आरोपियों को गिरफ्तार करने में विफल रही है।
गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारी एसपी से मिले। एसपी अभिषेक गर्ग ने एसोसिएशन के लोगों से आश्वासन दिया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस पूरा जोर लगा रही है।
लगभग 15 दिन अस्पताल में उपचाराधीन के बाद स्कूली छात्रा को छुट्टी मिल गई है। छात्रा के घर दुख जताने के लिए लगातार ग्रामीण पहुंच रहे हैं।
घटना के विरोध में पूरे इलाके के लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। आरोपी को पकड़ने में अधिक दिन तक पुलिस अगर विफल रही तो लोगों का गुस्सा कभी भी गुस्सा फूट सकता है। पुलिस ने मामले की लोकेशन भी ली लेकिन छात्रा कुछ भी बताने में नाकाम रही।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास की इनोवा सहित अन्य सफेद गाड़ियों की गहनता से जांच की लेकिन विफल रहे। वहीं गांव के सरपंच हवा सिंह सरपंच एसोसिएशन को साथ लेकर एसपी से भी मिले।
सरपंच हवा सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी अभिषेक गर्ग से सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारी मिले और एसपी ने आरोपी को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन दिया है।
छात्रा के पिता व ताऊ ने बताया कि घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को एक नदी के पास झाड़ियों में फें क दिया था। झाड़ियों में फेंकने के बाद छात्रा तीन किलोमीटर तक पैदल मूनक नहर के पास एक बर्गर वाले के पास पहुंची थी।
इस घटना से परिवार ही नहीं पूरे जिले को भारी आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पंद्रह दिन के बाद भी तक परिवार का कोई भी सदस्य मेहनत मजदूरी करने नहीं गया है। पुलिस प्रशासन ने घोषण के बाद भी परिवार को किसी तरह की आर्थिक मदद भी नहीं दी है। उन्होंने आरोपी को पकड़ने और परिवार को सहारा देने की मांग की है।