फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The audience was moved after watching the Pingla-Bharathari song

Karnal News: पिंगला-भरथरी सांग देख दर्शक भावविभोर

Sat, 25 Jan 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The audience was moved after watching the Pingla-Bharathari song
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। नई अनाज मंडी में शिव शक्ति सेवा मंडल की ओर से आयोजित सांग के पांचवें दिन पिंगला-भरथरी सांग का मंचन किया गया। इसमें रानी की बेवफाई पर शानदार अभिनय देखकर दर्शक भावविभोर हो गए।
सांगी ने मंचन के दौरान दिखाया कि प्राचीन उज्जैन के राजा भरथरी अपनी तीसरी पत्नी पिंगला पर मोहित थे और वे उस पर पूरा विश्वास करते थे। उस समय उज्जैन में एक तपस्वी गुरु गोरखनाथ का आगमन हुआ। राजा की सेवा से प्रसन्न होकर गोरखनाथ ने राजा एक फल दिया। तपस्वी ने राजा से कहा ये फल खाने सदा जवान रहोगे और कभी बुढ़ापा नहीं आएगा।
विज्ञापन

राजा ने फल लेकर सोचा कि उसे जवानी और सुंदरता की क्या जरूरत है क्यों न इस फल को अपनी पत्नी पिंगला को दे दूं क्योंकि उसने जवानी व सुंदरता की जरूरत है। राजा ने उस फल को पिंगला को दे दिया। रानी पिंगला भर्तृहरि पर नहीं बल्कि उसके राज्य के कोतवाल से प्यार करती थी। जब राजा ने वह चमत्कारी फल रानी को दिया तो रानी ने सोचा कि यह फल यदि कोतवाल खाएगा तो वह लंबे समय तक उसकी इच्छाओं की पूर्ति करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी ने यह सोचकर चमत्कारी फल कोतवाल को दे दिया। वह कोतवाल एक वैश्या से प्रेम करता था और उसने चमत्कारी फल उसे दे दिया। वैश्या ने सोचा इस फल की सबसे ज्यादा जरूरत राजा को है, इसलिए उसने फल राजा को दे दिया। राजा वह फल देखकर चकित रह गया। जांच के बाद पत्नी के धोखे देने पर राजा के मन में वैराग्य पैदा हो गया। राजा ने अपना संपूर्ण राज्य विक्रमादित्य को सौंपकर उज्जैन की एक गुफा में रहने लगे।

गुफा में भरथरी ने 12 वर्षों तक तपस्या की। उज्जैन में आज भी राजा भरथरी की गुफा दर्शनीय स्थल के रूप में स्थित है। शुक्रवार को सांग में नई अनाज मंडी के पूर्व प्रधान विनोद जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिव शक्ति सेवा मंडल कन्याओं की शादी करवाता है। इस अवसर पर राज सिंगला, धीरज भाटिया, कुलदीप सिंह, देवेंद्र धीमान, दीपक शर्मा, डॉ रामु बस्ताडा, पुष्कल टककर, अशोक भटनागर, सतविंद्र सिंह, विनोद गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed