फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The artisan's servant absconded with 150 grams of gold from the goldsmith

स्वर्णकार का 150 ग्राम सोना लेकर कारीगर का नौकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
The artisan's servant absconded with 150 grams of gold from the goldsmith
सराफ की ओर से आभूषण बनाने के लिए दिया 150 ग्राम सोना लेकर कारीगर का नौकर फरार हो गया। थाना शहर पुलिस ने बुधवार को शिकायत पर केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन

मूल रूप से पश्चिम बंगाल के जिला पोस्ट मेदनापुर के मोकारामपुर निवासी आशीत मन्ना के अनुसार वह हाल में करनाल के घोंसिया मोहल्ला स्थित दुकान में किराएदार है और पिछले 20 वर्ष से सोने-चांदी के आभूषण बनाने का काम करता है। स्वर्णकारों से सोना लेकर आभूषण बनाकर उन्हें वापस दे देता है। उसके पास सराफा बाजार स्थित संजय गोयल (मैसर्स गोयल ज्वैलर्स की दुकान से आभूषण बनाने के लिए सोना आया था। कई दिन पहले उसने एक कारीगर रखा था। 26 जुलाई को सुबह नौ बजे आभूषण बनाने के लिए वह उसे 150 ग्राम सोना देकर अपने काम से दुकान के ऊपर चला गया। उसके दस मिनट बाद आया तो कारीगर सोना लेकर जा चुका था। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। जांच अधिकारी एएसआई जयपाल सिंह के अनुसार मौका मुआयना किया है। कारीगर सोना लेकर फरार हो चुका है। उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed