फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The army's actions, expressed pleasure, karnal

सेना की कार्रवाई पर जताई खुशी

Sat, 01 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 01 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन

शहर की जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने भारतीय सेना की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकी शिविरों पर की गई कार्रवाई पर खुशी जाहिर की है। समाज के लोगों ने कहा कि मानवता के दुश्मन आतंकियों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई लगातार होनी चाहिए।

विज्ञापन


जामा मस्जिद के शाही इमाम महोम्मद अफजल ने कहा कि आतंक की सोच रखने वाले लोगों से मुस्लिम धर्म का कोई वास्ता नहीं है। समाजसेवी अनिल गुप्ता ने मुस्लिम समाज के लोगों के साथ विचार सांझा करते हुए कहा कि भारत के एक सर्वधर्म प्रेमी देश है। उन्होंने कहा कि इसमें एक मुस्लिम को राष्ट्रपति तक बनाया गया है और भविष्य में किसी मुस्लिम को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा, इसमें कोई शंका नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक सच्चा मुस्लिम अल्लाह का आदमी होता है और वह इस दुनिया में पैदा हुए हर व्यक्ति से प्रेम करता है। इस मौके पर सभी लोगों ने मिलकर जयहिंद के नारे भी लगाए। इस मौके पर कामिल, महमूद, लक्की अली, डॉ. सरवर, बिलाल व मोनिसर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed