{"_id":"6a90a23c0d3fb94d820d7b06","slug":"pg-fees-can-be-deposited-until-12-midnight-today-karnal-news-c-18-knl1018-978718-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज रात 12 बजे तक जमा कर सकेंगे पीजी की फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज रात 12 बजे तक जमा कर सकेंगे पीजी की फीस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ा दी गई है। अब मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 28 अगस्त रात 12 बजे तक फीस जमा कर सकेंगे। फीस जमा न करने वाले विद्यार्थियों की सीट निरस्त कर दी जाएगी और उन्हें इस मेरिट के आधार पर दाखिला नहीं मिलेगा।
विभाग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, इसके बाद रिक्त सीटों पर दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू होगी। राजकीय कन्या महाविद्यालय में 27 अगस्त तक कुल 245 पीजी सीटों में से केवल 62 पर दाखिले हुए हैं। एमए अंग्रेजी में 11 और एमकॉम में 17 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जबकि एमए म्यूजिक वोकल में एक भी दाखिला नहीं हुआ है। राजकीय कन्या महाविद्यालय की एडमिशन नोडल अधिकारी वंदना ने बताया कि फीस जमा करने में देरी के कारण आधी सीटें भी सुनिश्चित नहीं हो पाई हैं।
--
रिक्त सीटों पर काउंसिलिंग
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय की एडमिशन अधिकारी रीतू जागलान ने बताया कि फीस जमा करने की तिथि बढ़ने से काउंसिलिंग का कार्यक्रम भी संशोधित हुआ है। 29 अगस्त को रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसिलिंग के साथ दाखिला दिया जाएगा। जिन विद्यार्थियों का नाम पहली मेरिट सूची में नहीं आया है, वे रिक्त सीटों की काउंसिलिंग में कॉलेज पहुंचकर दाखिले का अवसर ले सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
-- --
पीजी दाखिले का शेड्यूल-
29 अगस्त को रिक्त सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग से होंगे दाखिले।
3 से पांच सितंबर तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला।
6 से 12 सितंबर तक प्रतिदिन 100 रुपये लेट फीस के साथ होगा दाखिला।
-
कन्या महाविद्यालय में 27 अगस्त तक हुए दाखिले
कोर्स सीटें दाखिले
एमए अंग्रेजी
40 11
एमए हिंदी
60
10
एमए म्यूजिक वोकल
15
0
एमकाॅम
60
17
एमएससी कंप्यूटर साइंस
30
11
एमएससी भूगोल
40
13