फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The announcement of helicopter service for Khatu Shyam Dham is welcomed

Karnal News: खाटू श्याम धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की घोषणा का स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
The announcement of helicopter service for Khatu Shyam Dham is welcomed
करनाल। प्रदेश सरकार जल्द हिसार और गुरुग्राम से श्री बालाजी सालासर धाम और श्री खाटू श्याम धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने जा रही है। सरकार की इस घोषणा पर खुशी जाहिर करते हुए श्री श्याम सलोना कीर्तन मंडल करनाल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया है। मंडल सदस्य पंकिल गोयल और मोहन लोधी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के धर्म प्रेमियों के लिए सराहनीय योजनाएं लागू की हैं। पहले हिसार से अयोध्या जाने के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गई। जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शनों के लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में लाखों की संख्या में श्री बाला जी महाराज और श्री खाटू श्याम में आस्था रखने वाले श्रद्धालु हैं। सरकारी और निजी वाहनों से लोग यात्रा करते हैं। इसमें करीब आठ से नौ घंटे का समय लगता है। हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से यही यात्रा करने में बहुत कम समय लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed