{"_id":"69daaf08281c82c1ef02c752","slug":"the-accused-used-to-exchange-fake-gold-for-real-gold-and-sell-it-in-amritsar-and-muzaffarnagar-karnal-news-c-18-knl1018-884448-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नकली सोने के बदले असली लेकर अमृतसर और मुजफ्फरनगर में बेचते थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नकली सोने के बदले असली लेकर अमृतसर और मुजफ्फरनगर में बेचते थे आरोपी
Sun, 12 Apr 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के ओपीएस जूलरी हाउस से नकली सोने के बदले असली लेकर सर्वपाल और उसका सहयोगी सोना अमृतसर और मुजफ्फरनगर में सुनारों को बेचते थे। आरोपियों ने शिकायतकर्ता यतिन गोयल से लिया 66 ग्राम सोना 7 लाख 92 हजार में बेचा था।
यह खुलासा मामले में 8 अप्रैल को गिरफ्तार किए गए दिल्ली के अबचाल नगर निलौठी एक्सटेंशन नागलोई वेस्ट दिल्ली निवासी आरोपी सर्वपाल ने सीआईए तीन के समक्ष रिमांड के दौरान किया। सर्वपाल हाल में मेदांता 803 ओमेक्स सिटी, बहादुरगढ़ जिला झज्जर में रहने लगा था।
मामले के अनुसार, पांच अप्रैल को ओपीएस जूलरी हाउस के सेक्टर-14 निवासी मालिक यतिन गुप्ता ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि पिछले 8-10 दिन से कुछ लोग उनसे सोना खरीदकर उन्हें नकली सोना वापस कर रहे हैं। आरोपियों के चार बार आने के बाद शक हुआ तो सोना चेक करवाया। आरोपी उन्हें 70 ग्राम नकली सोना देकर उनसे पुराना सोना ले गए। आरोपी हिसाब के अनुसार 50 हजार रुपये भी लेकर गए हैं। उनके नंबर बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर थाना शहर में 7 अप्रैल को धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच सीआईए तीन को सौंपी गई। सीआईए तीन की टीम ने 8 अप्रैल को मुख्य आरोपी सर्वपाल, उसकी बेटी खुशी अरोड़ा को मेरठ रोड से गिरफ्तार किया। नौ अप्रैल को दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने सर्वपाल का चार दिन का रिमांड मंजूर किया। आरोपी खुशी अरोड़ा को अदालत ने जमानत दे दी है। अब पुलिस आरोपी सर्वपाल से मामले में पूछताछ करके अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।