{"_id":"65e0f036179f51809c0eab89","slug":"textile-factory-worker-dies-in-road-accident-karnal-news-c-18-knl1008-338099-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सड़क हादसे में कपड़ा फैक्ट्री के कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सड़क हादसे में कपड़ा फैक्ट्री के कर्मी की मौत
Fri, 01 Mar 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरावड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग के पास हुए सड़क हादसे में कपड़े की फैक्ट्री में काम करने वाले एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान उत्तरप्रदेश के जिले मैनपुर के गांव औंछा निवासी अंतराम के रूप में हुई है। अंतराम पानीपत स्थित कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था। वह पानीपत से यह कहकर गया था कि वह अपने गांव जा रहा हैं। रास्ते में तरावड़ी के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।
आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी, जिससे वह लहूलुहान हालत में काफी देर जीटी रोड पर पड़ा रहा और गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शवगृह में भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में हकीम सिंह ने बताया कि उसके मामा के लड़के अंतराम की करनाल-कुरुक्षेत्र जीटी रोड़ पर तरावड़ी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हादसे में मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जाएगी। फिलहाल केस दर्ज कर लिया है।