{"_id":"627ec4053d59cc24a53c796f","slug":"terrorists-earned-50-lakh-rupees-in-six-months-karnal-news-knl108108793","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: पकड़े गए आतंकियों के मामले में बड़ा खुलासा, छह माह में मिले 50 लाख रुपये, 8.50 लाख हवाला के जरिये मिले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल: पकड़े गए आतंकियों के मामले में बड़ा खुलासा, छह माह में मिले 50 लाख रुपये, 8.50 लाख हवाला के जरिये मिले
Sat, 14 May 2022 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 03:58 AM IST
सार
आतंकियों को 8.50 लाख रुपये हवाला के जरिए मिले। वो पहले पांच आईडी बम, तीन ग्रेनेड और तीन पिस्टल सप्लाई कर चुके थे।
विज्ञापन
करनाल में पकड़े गए चार संदिग्ध।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में टोल पर पकड़े गए आतंकियों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि छह महीने में आतंकियों के पास करीब 50 लाख रुपये आ चुके हैं। इनमें से करीब 8.50 लाख रुपये हवाला के जरिए आए हैं। इससे अलग ये आतंकी पाकिस्तान से हरविंद्र सिंह रिंदा द्वारा भेजे गए हर पार्सल को सप्लाई करने के बदले एक लाख रुपये लेते थे।
विज्ञापन
अभी तक इन आतंकियों द्वारा 14 पार्सल सप्लाई किए गए हैं, उनसे भी 14 लाख रुपये आतंकियों को मिल चुके हैं। ये रुपये आतंकियों को वह व्यक्ति देता था जिसके पास पार्सल भेजना होता था। पार्सल में नशीला पदार्थ भी होता था। आतंकी नशा तस्करी का भी कार्य करते थे।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस इन 50 लाख रुपये की भी हिस्ट्री खंगाल रही है कि ये रुपये कैसे आतंकियों के पास पहुंचे और इतनी मोटी रकम का इन आतंकियों ने क्या किया। यह भी जांच की जा रही है कि इन आतंकियों के साथ और कितने लोगों के के तार जुड़े हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज और गाड़ी तलाश रही पुलिस
इन आतंकियों को हवाला के माध्यम से एक व्यक्ति द्वारा करीब 8.50 लाख रुपये दिए गए थे। पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है। जिस जगह पर उस व्यक्ति से आतंकियों ने रुपये लिए थे, वहां के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लग सके कि वह व्यक्ति किस गाड़ी में आया था और उसकी गाड़ी का नंबर क्या है, ताकि उसे पकड़ने में आसानी हो।
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि अभी तक आतंकी दो जगहों पर विस्फोटक सामग्री सप्लाई कर चुके हैं। इससे पहले इन आतंकियों ने तरनतारन के समीप चमकौर साहिब के आसपास तीन आईडी बम सप्लाई किए थे। इसके बाद महाराष्ट्र के नांदेड़ में दो आईडी बम, तीन पिस्टल और तीन ग्रेनेड सप्लाई किए थे। इसके बाद वह तीसरी सप्लाई करने के लिए तेलंगाना के आदिलाबाद जा रहे थे। करनाल पुलिस ने बसताड़ा टोल प्लाजा के समीप पांच मई को इन आतंकियों को पकड़ लिया था।