{"_id":"5a6694f1422206962ba62289659de1ce","slug":"tension-over-piece-of-land-in-nigdu-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित जमीन पर दो समुदायों में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित जमीन पर दो समुदायों में तनाव
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल
Updated Sun, 09 Mar 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिख समुदाय का दावा, 1947 के बाद से जमीन पर गुरुद्वारा, जबकि वक्फ बोर्ड का तर्क, मस्जिद की है जमीन,
राजस्व के रिकार्ड में दोनों पक्षों में से किसी भी नहीं है जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव निगदू में विवादित जमीन पर सिख और मुस्लिम समुदाय के लोगों में तनाव बन गया है। सिख और पंजाबी समुदाय के लोगों ने इस मामले में डीसी और एसपी को शिकायत करने के साथ पूरी स्थिति से अवगत कराया है। वहीं, मुस्लिम समुदाय के पक्ष की ओर से वक्फ बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी ने मौके पर जमीन वक्फ बोर्ड की होने और उस पर अनाधिकृत कब्जा होने का बोर्ड लगा कर पुलिस को शिकायत कर दी है। उधर, मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना बुटाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल वक्फ बोर्ड का अधिकारी के थाने में नहीं आने के कारण जांच का काम नहीं हो पा रहा है।
इस मामले में सिख समुदाय की ओर से हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एडहॉक (नलवी) गुट के सचिव हरभजन सिंह समेत करीब सौ लोग उपायुक्त से मिले। पूरे मामले से अवगत कराते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से 1947 से इस जमीन पर गुरुद्वारा है। तब से ही यहां गुरु ग्रंथ साहिब स्थापित है, लेकिन हालत जर्जर होने के कारण क्षेत्र के लोग दान देकर गुरुद्वारा बनाना चाहते हैं। इस कारण उन्होंने काम प्रारंभ किया गया है। दूसरी ओर उपायुक्त ने इस मामले में दो दिन में उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन देने के साथ एसडीएम को मौके पर जाने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद ही मामला साफ हो सकेगा। वहीं, कार्यकारी अधिकारी से संपर्क नहीं हो सका है।
वर्जन
यह वक्फ बोर्ड की जमीन पर है। कुछ लोगों ने इस पर कब्जा कर रखा है। रात को यहां तोड़फोड़ तनाव भड़काने का काम किया गया है। पुलिस भी इस मामले में ढील बरत रही है। एसपी और डीसी को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
-तैयब हुसैन, एस्टेट आफिसर वक्फ बोर्ड।
वर्जन
इस मामले में मौके पर काम रुकवा दिया गया है। राजस्व विभाग से रिकार्ड मांगा था, जिसमें न तो यहां मस्जिद होने का रिकार्ड है और न ही गुरुद्वारा। शनिवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया था, लेकिन वक्फ बोर्ड के एस्टेट आफिसर नहीं पहुंचे। उनके आने के बाद ही सारी स्थिति साफ हो सकेगी। वक्फ बोर्ड ने यहां एक बोर्ड जरूर लगा रखा, जिस पर इस जमीन पर अनाधिकृत कब्जा होना लिखा है।
-श्रीदत्त, एसएचओ थाना बुटाना।