फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Tennis players demonstrate their technique

Karnal News: टेनिस खिलाड़ियों ने किया तकनीक का प्रदर्शन

Sun, 31 Aug 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 31 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tennis players demonstrate their technique
मैच के लिए टेनिस कोर्ट में पहुंचे ​खिलाड़ी। संस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती खेल पखवाड़ा मना रहा है। इसके तहत शनिवार को दो दिवसीय टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। यह प्रतियोगिता सेक्टर-17 के जिमखाना क्लब में करवाई जा रही है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन करके किया गया। वरिष्ठ खिलाड़ियों ने अपनी खेल तकनीक का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले के वरिष्ठ खिलाड़ियों ने डबल्स मुकाबले करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिले भर से दस टीमों में कुल 20 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शनिवार को पहले दिन लीग मैच खेले गए। रविवार को शेष मुकाबले व फाइनल मैच खेले जाएंगे। समापन पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के खिलाड़ियों की टीमों को ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में राजिंद्र गुप्ता व कर्ण बिंदलिश, दीपक सोंधी व जगमीत सिंह, डीएल मारिया व डॉ. मैग्गो, विन्कले व शिवम सिंगला और सुमित गुप्ता व हरविंद्र सिंह की टीम को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्रुप बी में आशीष गर्ग व गौरव ओबेरॉय, निमेश मित्तल व रमन पहुजा, आकाश गुप्ता व आशीष बंसल, फुलजीत व हरप्रीत, डॉ. अनुपम चौपाल व रजत कालड़ा की टीम को शामिल किया गया है। क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता ने कहा कि क्रीड़ा भारती का उद्देश्य युवाओं व खिलाड़ियों को खेलों से एकजुट कर स्वस्थ व अनुशासित समाज का निर्माण करना है। इस दौरान उत्तर क्षेत्र सह संयोजक डॉ. उमेश प्रताप वत्स, जिला मंत्री अमर सिंह, आईटी प्रमुख गुरुदत्त किमोठी, भावना दुआ, विनय अग्रवाल, राकेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed