{"_id":"6251f6a575aee4139c636497","slug":"ten-acres-of-wheat-and-26-acres-of-residue-burnt-karnal-news-knl104450197","type":"story","status":"publish","title_hn":". दस एकड़ गेहूं व 26 एकड़ अवशेष जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
. दस एकड़ गेहूं व 26 एकड़ अवशेष जले
विज्ञापन
112- जलमाना में आग से जली फसल का दृश्य।
असंध/जलमाना। जलमाना से डाचर मार्ग के साथ लगते खेतों में भूसा बना रही रीपर मशीन से निकली चिंगारी ने आठ एकड़ गेहूं की फसल को आग की चपेट में ले लिया। फसल जलकर राख हो गई है। प्रत्यक्षदर्शी संदीप सिंह सोनी, हिम्मत सिंह, कुलबीर सिंह, गुरजंट सिंह पहलवान, जसविंद्र सिंह, नवजोत सिंह, गुरतेग सिंह, गुरमीत सिंह, मेवा सिंह व हरप्रीत सिंह ने कहा आग जलमाना से डाचर के साथ लगते खेतों में अवशेष से भूसा बनाते समय रीपर से निकली चंगारी के कारण लगी।
आग से गेहूं के अलावा अवशेष, पेड़-पौधे व पशुओं का हरा चारा भी भेंट चढ़ गए। किसान संदीप सिंह विर्क व जसविंद्र सिंह जस्सा ने बताया कि शनिवार दोपहर लगी आग से अमृत सिंह की आठ एकड़ फसल, हरदीप सिंह की दो एकड़ फसल और दो एकड़ अवशेष, संदीप सिंह सोनी के दो एकड़ अवशेष, राजा खारा के दो एकड़ अवशेष सहित अन्य कई किसानों के 20 करीब एकड़ फसल अवशेष जलकर राख हो गए।
डेरों व गांव के बीच के खेतों में आग लगने की सूचना पर ग्रामीण दौड़ पड़े। अपने-अपने ट्रैक्टरों के पीछे खेत जोतने वाले यंत्र लगाकर पहुंचे और आग कि प्रचंड लपटों पर काबू पाया। ग्रामीण संदीप सिंह विर्क, जसविंद्र सिंह व गुरतेज सिंह ने कहा कि अग्निशमन की एक गाड़ी जलमाना में खड़ी होनी चाहिए ताकि किसी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।