{"_id":"66a5928271122a416704a104","slug":"tempo-driver-hits-many-street-vendors-karnal-news-c-18-knl1008-440019-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: टेंपो चालक ने कई रेहड़ियों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: टेंपो चालक ने कई रेहड़ियों को मारी टक्कर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुरानी सब्जी मंडी में एक टेंपो चालक ने अल सुबह करीब ढाई बजे कई रेहड़ियों में टक्कर मार दी और चौकीदार के साथ भी मारपीट की। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। चौकीदार विशाल ने बताया कि वह रात को ड्यूटी पर था। वह फुटपाथ पर बैठा था, तभी एक टेंपो चालक ने उसके पैर पर टेंपो चढ़ा दिया। जिससे उसका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। टेंपो में तीन लोग सवार थे, जो शराब के नशे में थे। कहासुनी के बाद इन लोगों ने टेंपो से डंडे निकाल लिए और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर अन्य लोग भी जमा हो गए।
आरोपी टेंपो चालक फल-सब्जी के ठेले तोड़ता हुआ आगे बढ़ गया। गुस्साए ठेला संचालकों ने कलंदरी गेट के पास आरोपी टेंपो चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। टेंपो में वाशिंग मशीन और फ्रिज का सामान भरा हुआ था। इतना सामान लोड होने के बावजूद भी टेंपो चालक ने रेहड़ियों को नुकसान पहुंचाया। करीब 100 रेहड़ियों को नुकसान हुआ है।