फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temples decorated on Navratri, faith will surge

Karnal News: डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, दो दिन में नौ मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 07:32 AM IST
विज्ञापन
Temples decorated on Navratri, faith will surge
करनाल। जिले में बुधवार को डेंगू के चार मरीज सामने आए हैं। वहीं एक दिन पहले पांच केस सामने आए थे। ऐसे में अक्तूबर के पहले दो दिनों में ही नौ केस सामने आने के बाद जिले में डेंगू का आंकड़ा 74 पर पहुंच चुका है। सितंबर में सबसे अधिक 44 केस सामने आए थे।
विज्ञापन

उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि टीमों ने बुधवार को 1637 घरों को खंगाला। जिसमें 10 घरों में लार्वा मिले और दो मकान मालिकों को नोटिस थमाए। बुधवार को 25 संदिग्ध मरीजों की जांच में चार डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 3857 संदिग्ध मरीजों की जांच में 74 डेंगू पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि टीम अभी तक 10,27,586 घरों में डेंगू का लार्वा खंगाला। इनमें 6238 घरों में लार्वा मिला और 3069 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन

विभाग की टीमें रोजाना घर-घर जाकर मच्छर के लार्वा की तलाश कर उन्हें नष्ट करवा रही है। इसके साथ ही आमजन को डेंगू से बचाव बारे सचेत व जागरूक भी कर रही है। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार अपना इलाज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण

डेंगू की शुरुआत तेज बुखार और सिरदर्द व पीठ में दर्द से होती है। शुरू के दिनों में शरीर के जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती हैं। डेंगू बुखार दो से चार दिनों तक होता है उसके बाद शरीर का तापमान धीरे-धीरे अपने आप सामान्य होने लगता है। बुखार के साथ ही शरीर में खून की कमी होने लगती है।

मलेरिया के लक्षण

मलेरिया में तेज बुखार से ठंड लगना, उल्टी दस्त, तेज पसीना आना तथा शरीर का तापमान 100 डिग्री सेंटीग्रेड से ऊपर बढ़ जाना, सिर दर्द, शरीर में जलन व मलेरिया में बुखार आने पर शरीर में कमजोरी होना। जनवरी में एक, फरवरी में एक, मार्च में शून्य, अप्रैल में एक, मई में एक, जून में दो, जुलाई में चार, अगस्त में 11, सितंबर 44 और अक्तूबर में नौ केस आ चुके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed