{"_id":"69adccbccda667753a0f1f29","slug":"temperatures-are-expected-to-reach-36-degrees-celsius-soon-causing-heatwaves-karnal-news-c-18-knl1018-860735-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तापमान जल्द 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, सताएगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तापमान जल्द 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, सताएगी गर्मी
Mon, 09 Mar 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
करनाल। तापमान लगातार सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान जल्द 33 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। वहीं अगले कुछ दिनों में मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 12 मार्च तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान मध्यम गति से हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा लेकिन रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
फसलों पर पड़ेगा असर
मौसम विशेषज्ञ मदन खींचड़ का कहना है कि मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान का सामान्य से अधिक होना किसानों के लिए चिंता का विषय बन सकता है। इस समय जिले में गेहूं की फसल दाने बनने की अवस्था में है, ऐसे में अधिक तापमान से उत्पादन प्रभावित होने की संभावना रहती है। इसके अलावा सब्जियों और नर्सरी में लगे पौधों पर भी गर्मी का असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
सिंचाई करने की सलाह
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि बढ़ते तापमान को देखते हुए गेहूं, सब्जियों और अन्य पौधों में समय-समय पर हल्की सिंचाई करें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे और फसलों को गर्मी से बचाया जा सके। साथ ही खेतों में अनावश्यक नमी या पानी भराव से भी बचने की सलाह दी गई है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अगर तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जा सकता है। ऐसे में किसानों को फसलों की नियमित निगरानी और समय पर सिंचाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।