फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temperature will increase after Holi, favorable for wheat crop

Karnal News: होली के बाद बढ़ेगा तापमान, गेहूं की फसल के लिए अनुकूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Temperature will increase after Holi, favorable for wheat crop

विज्ञापन
करनाल। मौसम परिवर्तनशील होने के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। हालांकि अब लगातार होलिकोत्सव तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। दो दिन के बाद न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। फिलहाल गेहूं की फसल के लिए कोई चिंताजनक स्थिति नहीं दिख रही है।
मार्च का पहला सप्ताह है, लेकिन न्यूनतम तापमान अभी सात व आठ डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो तापमान को गेहूं की फसल के लिए अनुकूल बना रहा है। हालांकि वीरवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में वीरवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो बुधवार से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। हालांकि ये सामान्य तापमान भी है। लेकिन न्यूनतम तापमान 7.6 दर्ज किया गया, जो बुधवार से तो 0.7 अधिक है, लेकिन सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, जिसके कारण होलिकोत्सव तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है, हालांकि हवाएं चलते रहने के कारण तापमान में वृद्धि धीमी गति से होगी, लेकिन आने वाले समय में अधिकतम तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed