फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temperature dropped due to drizzle, harsh winter will haunt

Karnal News: बूंदाबांदी से गिरा तापमान सताएगी कड़ाके की सर्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to drizzle, harsh winter will haunt
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सुबह हुई बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवार को भी कड़ाके की सर्दी रहेगी। इसके बाद दो-तीन दिनों तक घना कोहरा पड़ सकता है।
कई दिनों से मौसम लगातार परिवर्तनशील है। कभी घना कोहरा तो कभी बूंदाबांदी या बारिश की स्थितियां बनी है। रविवार की सुबह भी बूंदाबांदी हुई। हालांकि इस दौरान ठिठुरन से थोड़ी राहत रही। लगातार बादलों की आवाजाही के कारण सूर्य की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच सकीं, हवा की गति भी शनिवार की अपेक्षा कम रही। परिणाम ये हुआ कि अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार को 16.5 रहा था। हालांकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है, ये 8.0 से बढ़कर 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अनुज कुमार का कहना है कि शनिवार और रविवार को हुई हल्की बारिश व बूंदाबांदी गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। तापमान भी लगातार फसल के अनुरूप बना हुआ है, जिससे पैदावार बेहतर होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि सोमवार को भी करनाल में कोल्ड डे रह सकता है, मंगलवार को घना कोहरा भी छा सकता है। अभी किसी पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की जानकारी नहीं है, जिसके कारण मौसम खुश्क बने रहे की संभावना है।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed