फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Temperature dropped below normal, chill increased

Karnal News: सामान्य से नीचे लुढ़का तापमान, ठिठुरन बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 11:41 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped below normal, chill increased
आज और कल रात का तापमान और कम हो सकता है, और बढ़ सकती है सर्दी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मौसम लगातार सर्द हो रहा है। बीते एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में 6.3 और न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 तो न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे चला गया है, जिसके कारण ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, हवा में नमी के कारण हवा की गुणवत्ता खराब होने लगी है, मंगलवार को एक्यूआई 110 पर पहुंच गया है, जो मध्यम श्रेणी में है।

सात दिसंबर को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया था, जिससे हवा में ठंडक तो बढ़ी ही है, नमी की मात्रा में भी इजाफा हुआ। जिसके कारण धूल, धुआं आदि के कण आसमान पर बने रहे, जिसके कारण हवा की गुणवत्ता को नुकसान पहुंचा और एक्यूआई 50 से बढ़कर 110 तक पहुंच गया। तीन दिन पहले हुई बूंदाबांदी के कारण कोहरा तो छटा लेकिन तापमान में गिरावट आई है। आंकड़ों को देखें तो पिछले सात दिनों में ही अधिकतम तापमान में 6.30 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान भी 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है, जिसके कारण ठिठुरन बढ़ गई है, जिसका असर दुपहिया वाहन चलाने वालों और खुले में पैदल चलने पर भी देखा जा रहा है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 21.3 व न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि आगामी 16 दिसंबर तक लगातार मौसम खुश्क बने रहने के आसार हैं। दिन के समय धूप होगी, जिसके कारण तापमान स्थिर रह सकता है, दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 11 व 12 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना बताई जा रही है।
विज्ञापन



एक सप्ताह के तापमान की स्थिति

तिथि अधिकतम न्यूनतम

04 दिसंबर 26.8 9.6

05 दिसंबर 24.2 7.4

06 दिसंबर 23.5 6.5

07 दिसंबर 22.8 6.0

08 दिसंबर 20.5 7.0

09 दिसंबर 20.8 8.6

10 दिसंबर 21.3 5.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed