फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teenager who went to bath drowned in canal, search continues

नहाने गया किशोर नहर में डूबा, तलाश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Teenager who went to bath drowned in canal, search continues
कुंजपुरा। गांव कलवेहड़ी के निकट आवर्धन नहर में बुधवार दोपहर 14 वर्षीय किशोर डूब गया। वह अपने चार-पांच दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया था। देर शाम तक किशोर की नहर में तलाश जारी थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

गांव कुंजपुरा निवासी 14 वर्षीय आदित्य एक हलवाई की दुकान पर कार्य करता था। बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे वह अपने चार-पांच दोस्तों के साथ आवर्धन नहर में नहाने आया। गांव कलवेहड़ी के निकट नहर में नहाते समय वह पानी के बहाव में बहने से डूब गया। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। उसके दोस्तों ने तुरंत घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। बाद में पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

सूचना के बाद किशोर के परिजन एवं थाना कुंजपुरा प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोर परगट सिंह एवं सरकारी गोताखोरों को भी बच्चे के रेस्क्यू के लिए मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों ने शाम तक उसको नहर में तलाश किया, लेकिन बच्चे का सुराग नहीं लगा। करीब एक साल से सूखी पड़ी इस नहर में बीते 10 दिनों से पानी बह रहा है। इस दौरान इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पांच दिन पहले बड़ा गांव का भी एक किशोर नहर में डूब गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed