{"_id":"68ec11970681744e850b0012","slug":"teenager-gives-birth-to-a-child-case-filed-against-husband-karnal-news-c-244-1-pnp1012-145399-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Mon, 13 Oct 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। किशोरी ने 14 साल की उम्र में ही गांव के एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया। शादी के एक साल बाद उसने सिविल अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। उम्र कम होने पर चिकित्सकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बाल कल्याण समिति को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद बाल कल्याण समिति के निर्देश पर किशोरी के पति के खिलाफ थाना सेक्टर-29 में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला थाना सेक्टर-29 क्षेत्र के एक गांव का है। थाना प्रभारी ने बताया कि चार दिन पहले उनके पास अस्पताल से सूचना आई थी कि 15 साल की किशोरी ने बेटे को जन्म दिया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला कि किशोरी ने गांव के ही एक युवक से करीब एक साल पहले मंदिर में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों के परिजनों ने भी विवाह को सहमति दे दी थी। शादी के बाद किशोरी ससुराल में रह रही थी। 7 अक्तूबर को किशोरी को प्रसव पीड़ा के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उसने एक बेटे को जन्म दिया।
पुलिस ने पूरी स्थिति से बाल कल्याण समिति को भी अवगत कराया। बाल कल्याण समिति ने किशोरी की उम्र के दस्तावेजों की जांच की। इसके बाद पुलिस को इस मामले में मुकदमा दर्ज करने को कहा। जिसके बाद पुलिस समिति की सिफारिश पर किशोरी के पति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। करीब दो माह पहले किला थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने भी बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद किशोरी के पति और बिचौलिए के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। किशोरी ने जबरन निकाह कराने के आरोप लगाए थे।
किशोरी ने एक युवक के साथ मंदिर में शादी करने की बात कही है। बाल कल्याण समिति की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अनिल कुमार, प्रभारी थाना सेक्टर-29