{"_id":"666b8f3773bc1a328e0949f4","slug":"teenager-dies-after-falling-from-roof-due-to-monkey-attack-karnal-news-c-18-knl1008-409447-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बंदरों के हमले में छत से गिरकर किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बंदरों के हमले में छत से गिरकर किशोरी की मौत
विज्ञापन
- देर रात खाना खाने के बाद घर की तीसरी मंजिल में टहलने गई थी कनिका
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के जाटो गेट में एक किशोरी पर बंदरों ने हमला कर दिया। जैसे ही वह भागने लगी घर की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। 14 साल की यह किशोरी नौवीं कक्षा में पढ़ती थी।
मृतक कनिका के पिता चंदन सिंह ने बताया कि उसकी बेटी देर रात को करीब नौ बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए छत पर चली गई। छत के चारों ओर ग्रिल लगी हुई है। इसी दौरान वहां उस पर बंदरों ने हमला कर दिया। भागने के प्रयास में वह ग्रिल के पास आई तो बंदर भी वहीं आ गए इस कारण वह हड़बड़ाहट में छत से नीचे गिर गई।
घर के अंदर मौजूद परिवार के लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी तो वे बाहर निकल आए जहां उनकी बेटी पड़ी थी। वह तुरंत उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कनिका का एक भाई है। इस हादसे के बाद कॉलोनी के लोग डरे हुए हैं।