फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teenager commits suicide before birthday in Karnal

Karnal: बाल झड़ने से अवसाद में घिरे किशोर ने की आत्महत्या, समारोह या पार्टी में जाने से हिचकने लगा था

Wed, 28 Dec 2022 07:40 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 07:40 PM IST
सार

बाल झड़ने से अवसाद में घिरे किशोर ने आत्महत्या की है। घर की छत पर बने कमरे में फंदा लगाकर जान दी, अगले महीने जन्मदिन था। चाचा का दावा है कि इसी वजह से किशोर किसी समारोह या पार्टी में जाने से हिचकने लगा था।

विज्ञापन
Teenager commits suicide before birthday in Karnal
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के करनाल में सिर के बाल झड़ने से परेशान एक किशोर इस कदर अवसाद ग्रस्त हो गया कि उसने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सदर थाना क्षेत्र के गांव पिंगली निवासी मृतक किशोर के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा पंकज 12वीं कक्षा में पढ़ता था। कुछ वर्षों से उसके बाल झड़ रहे थे जिससे वह परेशान रहने लगा था।

विज्ञापन


वह इतना परेशान था कि किसी समारोह या पार्टी में जाने से हिचकने लगा था। मंगलवार को वह पड़ोस में एक जन्मदिन की पार्टी में गया था। वहां से रात को लौटने के बाद वह घर के ऊपर बने कमरे में चला गया। परिजनों ने सोचा कि शायद वह सो गया होगा। लेकिन जब सुबह नीचे नहीं आया तो वे उसे देखने चले गए, जहां वह पंखे से लटका था। 
विज्ञापन


घटना के बाद आनन फानन लोग उसे पंखे से उतारकर एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक किशोर के चाचा राजेश ने बताया कि उसका भतीजा पंकज बाल झड़ने को लेकर काफी परेशान रहता था। हालांकि बाल झड़ने की यह समस्या उनके परिवार में आनुवांशिक है। उसके पिता, भाई और खुद उसके भी कम उम्र में ही बाल झड़ गए थे।

पंकज परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। आगामी 22 जनवरी को उसका 18वां जन्मदिन था, जिसकी तैयारी की जा रही थी। वह सोशल मीडिया पर अपनी फोटो डालना चाहता था लेकिन बाल झड़ जाने की वजह से ऐसा करने से हिचकता था। 

किशोर ने तनाव में आकर आत्महत्या की है। परिवार के लोग बाल झड़ने की समस्या आनुवांशिक बता रहे हैं, लेकिन लिखित में कुछ नहीं दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  - एसएचओ मनोज कुमार, सदर थाना 


बाल झड़ना आनुवांशिक बीमारी है। जिसके कारण लोग खुद को दूसरों से अलग महसूस करने लगते हैं और हीनभावना से ग्रसित हो जाते हैं। वहीं दोस्तों के सामने खुद को उम्रदराज या तरह-तरह की बातों से परेशान होने लगते हैं। ऐसे में वे खुद को अकेला समझने लगते हैं। ऐसे मामलों में पांच-छह साल से बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। तनाव, विटामिन डी की क मी, पौष्टिक आहार की कमी, घबराहट और बेचैनी की वजह से यह समस्या बढ़ती है। अभिभावकों को भी ऐसी स्थिति में बच्चों के बदलते व्यवहार पर भी नजर रखनी चाहिए। - डॉ. मनन गुप्ता, मनोरोग विशेषज्ञ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed