{"_id":"698a3d6046f468084c028867","slug":"teddy-bears-have-changed-over-time-they-will-tell-you-whats-in-their-hearts-as-soon-as-you-hug-them-karnal-news-c-18-knl1018-842457-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: वक्त के साथ बदला टेडी बियर… गले लगाते ही सुनाएगा दिल की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: वक्त के साथ बदला टेडी बियर… गले लगाते ही सुनाएगा दिल की बात
Tue, 10 Feb 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
दूकान पर रखे टेडी बियर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। वैलेंटाइन वीक में मंगलवार को टेडी बियर डे है। समय के साथ टेडी का स्वरूप भी बदला है। अब केवल हाथ में दिल लिए टेडी ही मार्केट में नहीं है बल्कि ऐसे भी हैं जिनमें म्यूजिक सिस्टम भी लगा है। जब अपने प्रिय को टेडी देंगे और वह उसे गले लगाएंगे तो उसमें से प्यार भरी दिल की बात सुनाई देगी। इनको मुंबई और कोलकाता से मंगाया गया है। बजट के हिसाब से 150 से 15000 रुपये तक के टेडी बियर मार्केट में उपलब्ध हैं।
दुकानदार जोली ने बताया कि इस बार दिल्ली, मुंबई और विदेशों से विशेष टेडी लाए हैं। बाजार में छोटे, मीडियम और बड़े, हर साइज के टेडी उपलब्ध हैं। एक दिन पहले ही इनकी खरीदारी की गई। खासतौर पर हार्ट होल्डिंग टेडी, कपल टेडी, सिंगिंग टेडी और लव मैसेज वाले टेडी युवाओं की पसंद हैं। सामान्य दिनों के मुकाबले टेडी डे पर बिक्री कई गुना बढ़ जाती है।
टेडी खरीदने आए युवक ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के लिए इस बार सिंगिंग टेडी खरीदा है। इस टेडी में पुराने से लेकर नए-नए गाने समाहित किए गए हैं। बटन दबाते ही संगीत बजाने लगता है।
विज्ञापन
चीन से भी आते हैं टेडी
दुकानदार अर्जुन और लक्ष्य ने बताया कि अधिकतर टेडी बियर अन्य राज्यों व विदेशों से लाए गए हैं। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से सबसे अधिक स्टॉक लाया गया है। चीन से भी स्टॉक आया है। चीन से पहले दिल्ली स्टॉक पहुंचता है। थोक में बड़े स्तर पर लोकल बाजार में सामान को लाया जाता है। उन्होंने बताया कि वेलेंटाइन वीक के एक माह पहले ही टेडी का ऑर्डर दे दिया जाता है। वैलेंटाइन वीक में लोग महंगे से महंगा टेडी खरीदते हैं।
--
टेडी के प्रकार कीमत रुपयों में
छोटे टेडी 150 – 300
मीडियम 1000 – 5000
बड़े 4,000 – 15,000
की-चेन टेडी 100 – 250
सिंगिंग, लव मैसेज 700 – 3,000