फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   tears of tenants

Karnal News: किराएदारों के छलके आंसू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 03:24 AM IST
विज्ञापन
tears of tenants
किराएदारों के छलके आंसू - फोटो : किराएदारों के छलके आंसू
करनाल। नगर निगम की ओर से डिफॉल्टरों की संपत्ति कुर्क की गई लेकिन उनमें रहने वाले किराएदारों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई। कुछ दुकानदारों को तो सामान बाहर निकालने का मौका दिया गया जबकि कुछ का अंदर ही छूट गया। ऐसे में किराएदारों ने सवाल किया कि उनका क्या कसूर है।
विज्ञापन

कई लोगों के आंसू छलक आए। क्योंकि संपत्ति मालिक की गलती का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। जिस इमारत में वे किराए पर रह रहे थे, रोजगार चला रहे थे, एक ही झटके में सब छिन गया। कुर्की की कार्रवाई में निगम टीम सबसे पहले उचाना गांव में कंवरपाल की एक वाणिज्यिक मिक्स यूज संपत्ति पर पहुंची। इस पर 408259 रुपये संपत्ति कर बकाया था। इसमें मकान के साथ दो दुकानें थी। एक में टेलर और दूसरे में एक कपड़ाें पर प्रेस करने वाले का परिवार रहता था। टीम ने किराएदारों का सामान बाहर निकलवा कर दुकान को सील कर दिया। परिवार ने बताया कि इस दुकान में प्रेस का काम कर वे परिवार का पालन पोषण करते थे और यहीं रहते थे। बेघर परिवार को देखकर निगम अधिकारियों ने उन्हें निगम के प्रेम नगर रैन बसेरे में जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

वसंत विहार की गली नंबर 13 में जगमहेंद्र और विजेंद्र की पांच दुकानों पर 410974 रुपये कर बकाया था। यहां एक महिला दुकान को किराए पर लेकर ढाबा चला रही थी। महिला दुकानदार ने कहा कि वे तो किराया भी देते हैं, अपना छोटा सा रोजगार चला रहे हैं। दूसरे दुकानदार का पूरा सामान अंदर जब्त कर दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed