फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Teachers will be honored with 'Guru Pranam Samman' tomorrow

‘गुरु प्रणाम सम्मान’ से कल नवाजे जाएंगे शिक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers will be honored with 'Guru Pranam Samman' tomorrow
करनाल। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षकों के सम्मान में शनिवार को अमर उजाला परिवार की ओर से ‘गुरु प्रणाम सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत शिक्षा के क्षेत्र में जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों एवं उपलब्धि हासिल वाले शिक्षकों को ‘गुरु प्रणाम सम्मान’ से नवाजा जाएगा। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को शाम चार बजे नमस्ते चौक स्थित होटल डिवेंचर में यह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीसी योगेश कुमार रहेंगे। सम्मानीय अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा और जिला शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) शाहपुर के प्रिंसिपल रविंद्र चौधरी भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में खास योगदान देने वाली इन सभी हस्तियों को अमर उजाला के मंच पर अतिथि इस विशेष सम्मान से अलंकृत करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना काल में शिक्षण कार्य जारी रहा। शिक्षक इस संकट के दौर में भी अपने दायित्वों से पीछे नहीं हटे, अब ऐसी हस्तियों को सम्मानित करने का मौका मिला है। यह पल सभी के लिए गर्व महसूस करने वाला है। शिक्षकों को इस खास दिन और आयोजन की बधाई। - वीके सिंह, चेयरमैन, एक्सीलेंट सिविल अकादमी
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ण नगरी में ऐसा आयोजन खुशी की बात है। शिक्षा को हम न चुरा सकते है और न किसी से छीन सकते है। यह वह ज्ञान है जिसे हम एक-दूसरे को बांट सकते हैं। ज्ञान बांटने से बढ़ता है। इसलिए सभी को शिक्षकों के प्रति स्नेह और आदर के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। - नरेश गुप्ता, एमडी, वंडर वैली आईटीआई
अध्यापक निस्वार्थ भाव से समाज कल्याण एवं अच्छे भविष्य के लिए कार्यरत रहते हैं। फिर भी ऐसा सम्मान मिलना एक सौभाग्य की बात है। जो आगे के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेगा। -रविकांत स्नेही, निदेशक, रॉयल एंड विविड फिजिक्स क्लासिज
कोरोना काल में अपने आप में और अपने शिक्षण प्रणाली में बदलाव लाकर शिक्षकों ने समाज को नई दिशा दिखाई है। संकट काल में भी पढ़ाई नहीं रुकी। ऐसा सिर्फ शिक्षकों के हौसले के कारण ही संभव हो पाया है। - शुभम, निदेशक एक्सपर्ट क्लासेज
फोटो-- 115
देश के विकास में सहयोग करने वाले हर इंसान का सम्मान होना ही चाहिए। विकास के यज्ञ में आहुति देने वालों में सबसे आगे शिक्षक ही हैं और रहेंगे। बिना शिक्षक के विकास की कल्पना करना भी बेमानी है। गुरु ही समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। आयोजन के भागीदार बनकर गर्व महसूस हो रहा है। - अतुल गुप्ता, टाइम एकेडमी

फोटो-- 116
एक अध्यापक स्वयं को जलकर दूसरों को रोशनी देता है। ऐसी महान हस्तियों की मेहनत से ही समाज को नई दिशा मिलती है। शिक्षक दिवस के अवसर पर ऐसे गुरुओं को सम्मान देने के रूप में प्रणाम करना सभी के लिए गर्व की बात है। -हेमंत शर्मा, निदेशक, माधव कॉमर्स अकादमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed